×

IPL Mega Auction: केकेआर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया मोटी रकम, मिल सकती है कप्तान की जिम्मेदारी

IPL Mega Auction: केकेआर ने मुंबई के श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ रूपए की बोली लगाकर खरीदा है। उन्हें उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रूपए से करीब छह गुना अधिक मूल्य में खरीदा गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Feb 2022 9:26 AM GMT
IPL Mega Auction: केकेआर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया मोटी रकम, मिल सकती है कप्तान की जिम्मेदारी
X

श्रेयस अय्यर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

IPL Mega Auction: भारत के साथ – साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें बेंगलुरू (Bengaluru) में चल रही आईपीएल की मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) पर टिकी हुई है। दो दिनों तक चलने वाले इस नीलामी में कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दिग्गज क्रिकेटर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नीलामी का आज पहला दिन है। नीलामी के पहले घंटे में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बाजी मारती नजर आ रही है। केकआर (KKR) ने कई दिग्गजों को खरीद कर अपनी टीम के स्ट्रेंथ को बढ़ा लिया है।

श्रेयस अय्यर पर लगाया मोटी रकम

केकेआर ने मुंबई के श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ रूपए की बोली लगाकर खरीदा है। उन्हें उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रूपए से करीब छह गुना अधिक मूल्य में खरीदा गया है। दरअसल नीलामी से पहले ही श्रेयस अय्यर का प्राइस 15 करोड़ रूपए लगाया जा रहा था। अय्यर देश के उन खिलाड़ियों में शुमार है जो टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के हर प्रारूप में खेलते हैं। श्रेयस अय्यर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी कर चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें सात करोड़ रूपए में खरीदा था।

यही वजह है कि केकेआर अय्यर पर इतनी मोटी रकम खर्च करने के लिए तैयार हुआ। आईपीएल में उनके कप्तानी के अनुभव को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त कर सकती है। अय्यर के लिए रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अंत में बाजी केकआर के हाथ ही लगी।

पैट कमिंस (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पैट कमिंस भी केकेआर के पाले में

आस्ट्रलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को भी कोलकाता नाइट राइडर्स खरीदने में सफल रही। कमिंस को केकेआर ने 7.75 करोड़ रूपए में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ था। कमिंस बीते साल भी केकेआर की तरफ से आईपीएल में खेले थे। कमिंस में गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखायी थी। वहीं कमिंस ने केकेआर को भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

नीलामी में सबसे पहले बोली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की लगी है। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा है। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रूपए था। इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन की भी बोली लग चुकी है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रूपए में खरीदा है। वहीं एक समय में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना आज अनसोल्ड रह गए। 10 टीमों में से किसी भी टीम ने उनमे दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story