IPL 2022 MI Team: मुंबई टीम के टाइमल मिल्स लीग से बाहर, दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाज हुआ शामिल

IPL 2022 MI Team: मुंबई इंडियंस टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स लीग के बचे हुए मैचों से बहार हो गए है। उनके बहार होने का कारण चोटिल होना बताया गया है।

Prashant Dixit
Published on: 6 May 2022 4:18 AM GMT
IPL 2022 MI Team
X

IPL 2022 MI Team (image -social media)

IPL 2022 MI Team: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। टीम ने अभी तक 9 मैच खेलें है, जिसमें से टीम को मात्र 1 मैच में जीत मिली है।अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, खिताबी मैच से बाहर हो चुकी है। टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उन्हीं परेशानियो में एक परेशानी और जुड़ गई है, इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई की टीम में शामिल किया है। जो शेष लीग में टीम का हिस्सा होगे।

टाइमल मिल्स टूर्नामेंट से बाहर

मुंबई इंडियंस टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स लीग के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए है। उनके बाहर होने का कारण चोटिल होना बताया गया है। अगर मिल्स के प्रर्दशन की बात करे तो उन्होंने इस सीजन में 5 मैच खेल के 6 विकेट चटकाएं है, जिस दौरान वह बहुत मंहगे साबित होते हुए, 11.17 की इको नॉमी रेट से रन लुटाए। मिल्स को मुंबई की टीम ने मेगा नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने उन्हें हर हाल में टीम में शामिल करना चाहते थे। पर मिल्स उनके इरादों पर खरे नहीं उतर पाए।

ट्रिस्टन स्टब्स की टूर्नामेंट में इंट्री

दक्षिण अफ्रीका के 21 साल के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स की इस लीग में पहली बार इंट्री हुई है। स्टब्स ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण किया है। ट्रिस्टन स्टब्स के लिए घरेलू सीजन बहुत अच्छा रहा है, और उन्होंने अपनी टीम को घरेलू टी20 लीग में चैंपियन बनाया है। उन्होंने आठ प्रथम श्रेणी मैचों में 46.50 की औसत से 465 रन बनाए हैं, इस दौरान दो शतक भी जड़े है। 11 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 27.50 की औसत से 275 रन हैं। 17 टी20 मैचों में ट्रिस्टन ने 38.92 की औसत से 506 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 157.14 है।आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार स्टब्स को 20 लाख रूपये की कीमत पर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story