×

MI vs GT: रोहित शर्मा ने दिखाई पुरानी फार्म, तो रणवीर सिंह हुए इनके छक्कों के फैन, देखें Video

IPL 2022 GT vs MI: पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एमआई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए और मैच को 5 रन से हार गई।

Prashant Dixit
Published on: 7 May 2022 12:43 AM GMT
Rohit Sharma or Ranveer Singh
X

Rohit Sharma or Ranveer Singh (image - social media

IPL 2022 GT vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। जिस में गुजरात की टीम को मुम्बई ने 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एमआई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए और मैच को 5 रन से हार गई। दूसरी पारी में गिल और साहा के बीच की शतकीय साझेदारी बेकार गई, तो पहली पारी में रोहित और ईशान के बीच हुई 74 रन के तेज तर्रार साझेदारी ने सुर्खिया बटोरी। मैच देखने पहुंच रणवीर सिंह को रोहित से छक्कों पर झूमते नजर आए।

मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह भी झूमे

मुंबई और गुजरात के बीच इस मैच को देखने पहुंचे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी रोहित शर्मा और ईशान किशन की पारी का जमकर लुफ्त उठाया। आपको बता से रणवीर सिंह रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन है। जब रोहित शर्मा से मोहम्मद शमी के तीसरे ओवर में छक्का जड़ा तो रणवीर सिंह ने खड़े होकर खास अंदाज में उनका हौसला अफजाई की ओर झूमें। आपको यह भी बता से रणवीर सिंह की मूवी "जयेश भाई जोरदार" 13मई को सिनेमा घरों में आ रही है, उसके प्रमोशन से समय निकाल कर मैच देखने रणवीर सिंह स्टेडियम पहुंचे थें।


रोहित और ईशान के बीच साझेदारी

इस मैच में एमआई टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के बीच इस सीजन की सबसे पहली बड़ी साझेदारी हुई। दोनों पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में ताबड़तोड़ 74 रन जोड़े जिसमें रोहित शर्मा ने 28 गेंद में 5 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 43 रन बनाएं, बड़ा शॉर्ट करने के चक्कर में राशिद खान की गेंद को पढ़ने में चूके और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। तो वहीं ईशान किशन ने 29 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की सहायता से 45 रन बनाए। टीम के ही टिम डेविड ने 21 गेंद में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 210 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।



Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story