×

IPL Most Sixes: इस सीजन लगे रिकॉर्ड सबसे ज्यादा सिक्सर, इस IPL में इन खिलाड़ियों ने लगाए इतने छक्का

IPL 2022 Most Sixes: आईपीएल 2022 में एक खास रिकॉर्ड बन गया है, इस सीजन सबसे ज्यादा 873 छक्के लग चुके हैं, इससे पहले साल 2020 में 734, आईपीएल 2019 में 784 और आईपीएल 2018 में 872 छक्के लगे थे।

Prashant Dixit
Published on: 16 May 2022 3:09 AM GMT (Updated on: 16 May 2022 3:23 AM GMT)
IPL Most Sixes
X

IPL Most Sixes (image-social media) 

IPL Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कल पहला मैच चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। जिस में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की ओर से छठे ओवर में राशिद खान के ओवर में मोईन अली ने 2 छक्के जड़ दिए, जिस के साथ ही आईपीएल के इतिहास में 14 साल पुराना छक्कों का रिकॉर्ड टूटा गया और इस सीजन IPL में सबसे ज्यादा छ्क्का लगने का नया रिकॉर्ड बन गया। इस सीजन सबसे ज्यादा 873 छक्के लग चुके हैं, इससे पहले साल 2020 में 734, आईपीएल 2018 में 872 छक्के लगे थे। अगर खिलाडियों की बात करे, तो पहले स्थान पर आरआर के जॉस बटलर 37 छक्के के साथ है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के

राशिद खान के ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर मोईन अली ने लगातार दो छक्का लगाए, इसके साथ ही आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा 873 छक्के लग चुके हैं, इससे पहले साल 2020 में 734, आईपीएल 2019 में 784, आईपीएल 2018 में 872 और आईपीएल 2012 में 731 छक्के लगने का रिकॉर्ड दर्ज था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2022- 873 छक्के

आईपीएल 2018- 872 छक्के

आईपीएल 2019- 784 छक्के

आईपीएल 2020- 734 छक्के

आईपीएल 2012- 731 छक्के

आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन के नाम हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाया था, जो इस सीजन अभी तक टूटा नही है।

इस सीजन सबसे ज्यादा छ्क्के

आईपीएल 2022 में अगर सबसे ज्यादा छक्का लगाने की बात की जाएं, तो सबसे ज्यादा छक्के राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर ने लगाए है, जो इस मामले में टॉप पर चल रहे हैं। बटलर अब तक टूर्नामेंट में 37 छक्के जड़ चुके हैं। तो दूसरे स्थान पर कोलकाता के आंद्रे रसेल 32 छक्के लगा कर मौजूद है।

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्का

जॉस बटलर - 13 मैच में 37 छक्का आरआर

आंद्रे रसेल - 13 मैच में 32 छ्क्का केकेआर

लियाम लिविंगस्टोन - 12 मैच में 29 छक्का पीबीकेएस

नीतीश राणा - 13 मैच में 22 छक्का केकेआर

दिनेश कार्तिक - 13 मैच में 21 छक्का आरसीबी

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story