×

KKR vs PBKS IPL 2022: शिखर धवन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स में मुकाबला

KKR vs PBKS IPL 2022: शिखर धवन टी-20 में 8 चौके लगाते ही दुनिया के चौथे और पहले भारतीय 1,000 चौका लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Prashant Dixit
Published on: 1 April 2022 1:31 PM GMT
Shikhar Dhavan KKR vs PBKS IPL 2022
X

Shikhar Dhavan (Photo - Social Media)

KKR vs PBKS IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज 8वां मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएंगा। यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें शाम 7:30 बजें आमने-सामने होंगी। जहां PBKS पिछला मैच जीतकर RCB से ये मुकाबला खेलेंगी, तो वही KKR की टीम अपना पिछला मुकालबा RCB से हारी है। आज दोनों ही टीम के बीच कांटे का मुक़ाबला देखने को मिलने वाला है। तो फैंस की निगाहें मैच के साथ ही शिखर धवन पर भी होगी। वो 8 चौके लगाते ही दुनिया के चौथे और पहले भारतीय 1,000 चौका लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी धवन के नाम आईपीएल में 5,827 रन दर्ज हैं अगर इस सीजन धवन 173 रन बनाते है तो वो कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज होगे। शिखर धवन ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलें है। उनको आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में PBKS ने 8.25 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा है।

धवन के नाम रिकॉर्ड

धवन अगर कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में 8 चौके लगाते हैं।तो वह टी-20 इतिहास में पहले भारतीय खिलाड़ी हो जायेंगे जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 1,000 चौके जड़े हैं। अभी उनके नाम पर 992 चौके दर्ज है। 8 चौका लगाते ही दुनिया के चौथे 1,000 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। शिखर धवन के नाम आईपीएल में भी सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर है जिन्होंने अब तक 917 चौके जड़े हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा है जिनके नाम पर 875 चौके दर्ज है।

टी-20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 1132 चौके

एलेक्स हेल्स - 1054 चौके

डेविड वार्नर - 1005 चौके

शिखर धवन - 992 चौके

टी-20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी

शिखर धवन - 992 चौके

विराट कोहली - 917 चौके

रोहित शर्मा - 875 चौके

सुरेश रैना - 779 चौके


Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story