×

IPL 2022 Qualifier: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगवाने वाले गेंदबाज बने सिराज, देखें लिस्ट

IPL 2022 Qualifier 2 RCB vs RR: मोहम्मद सिराज आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगवाने वाले गेंदबाज बन गए हैं, उनके विरूद्ध बल्लेबाजों ने इस सीजन कुल 31 छक्के लगाए है।

Prashant Dixit
Published on: 28 May 2022 6:08 AM GMT
IPL 2022 Qualifier 2 RCB vs RR Mohammad Siraj
X

IPL 2022 Qualifier 2 RCB vs RR Mohammad Siraj  (image credit social media)

IPL 2022 Qualifier 2 RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के क्वालीफायर दो में जॉस बटलर ने जहां शतकीय पारी खेली। तो वहीं दूसरी ओर बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है, वह जिसको कभी भूलकर भी याद नहीं रखना चाहेंगे, सिराज IPL इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगवाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने इस सीजन कुल 31 छक्के लगाए हैं, जो इससे पहले किसी गेंदबाज के खिलाफ नहीं हुआ था।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का खाने वाले गेंदबाज

पहले नंबर पर अब आरसीबी के मोहम्मद सिराज है, जिन के विरूद्ध बल्लेबाजों ने 31 छ्क्का लगाए हैं। तो दूसरे स्थान पर हसरंगा के खिलाफ इस सीजन कुल 30 छक्के लगे हैं, वह भी आरसीबी टीम का ही हिस्सा है। साल 2018 में ड्वेन ब्रावो के खिलाफ कुल 29, यजुवेंद्र चहल के विरूद्ध 2015 में बल्लेबाजों ने 28 छक्के लगाए थे, तो वहीं इस सीजन में चहल के विरूद्ध बल्लेबाज 27 छक्के लगा चुके हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगवाने वाले गेंदबाज

मोहम्मद सिराज 31 छक्का 2022

वानिंदु हसरंगा 30 छक्का 2022

ड्वेन ब्रावो 29 छक्का 2018

युजवेंद्र चहल 29 छक्का 2015

युजवेंद्र चहल 27 छक्का 2022

इस सीजन सिराज की गेंदबाजी बेहद ही औसत रही है, यही नहीं इस साल सिराज की इकॉनमी रेट 10.07 रही जो आईपीएल इतिहास में एक गेंदबाज का सबसे खराब इकॉनमी रेट है। सिराज किसी भी टी20 टूर्नामेंट में दस से अधिक की इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी करने वाले केवल तीसरे गेंदबाज भी बने हैं।

मैच की बात करें तो जस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाबाद 106 रन की शतकीय पारी से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराकर 29 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनायी, जिसमें उसका सामना पदार्पण कर रही गुजरात टाइटंस से होना है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story