×

MI vs GT Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने छक्के से तोड़ी टाटा पंच कार, काजीरंगा के गैंडों को मिलेंगे 5 लाख रूपये उपहार

IPL 2022 MI vs GT Rohit Sharma: मैच मे रोहित शर्मा ने ऐसा छक्का लगाया जो 5 लाख रूपये का था। जो रूपये उपहार में काजीरंगा नेशनल पार्क के गैंडों की देखभाल के लिए मिलेंगे।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitPublished By Rakesh Mishra
Published on: 7 May 2022 6:05 AM GMT
रोहित शर्मा टाटा पंच कार काजीरंगा पार्क गैंडा
X

रोहित शर्मा, टाटा पंच कार, काजीरंगा पार्क गैंडा (फोटों सोशल मीडिया) 

IPL 2022 MI vs GT Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कल शुक्रवार को मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। जिस में गुजरात की टीम को मुम्बई ने 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एमआई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए और मैच को 5 रन से हार गई। दूसरी पारी में गिल और साहा के बीच की शतकीय साझेदारी बेकार गई।

तो पहली पारी में रोहित और ईशान के बीच हुई 74 रन के तेज तर्रार साझेदारी ने सुर्खिया बटोरी। पर मैच मे रोहित शर्मा ने एक ऐसा छक्का लगाया की उसकी चर्चा अलग से करनी पड़ गई, क्योंकि वह एक छक्का 5 लाख रूपये का था। जो रूपये गिफ्ट में काजीरंगा नेशनल पार्क के गैंडों की देख भाल के लिए मिलेंगे।

रोहित शर्मा का 5 लाख का छक्का

टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ के विरुद्ध छठी गेंद पर हवाई फायर करते हुए छक्का जड़ा दिया। जो कि सीधे टाटा पंच कार पर लगा और उस से असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के गैंडों को 5 लाख रूपये गिफ्ट मिलेंगें साथ ही रोहित शर्मा के खाते में 6 रन भी जुड़े। रोहित शर्मा का जानवरों के प्रति प्यार जग जाहिर है, और साथ ही कई अभियान चलाते भी देखे गए हैं।

काजीरंगा के गैंडों को मिलेंगे 5 लाख

आईपीएल 2022 की स्पॉन्सर टाटा मोटर्स है, उनकी ओर से ये घोषणा की गई थी, कि कोई भी बल्लेबाज अगर टाटा पंच कार या फिर टाटा पंच बोर्ड पर छक्के मारेगा तो उसके बदले असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को गैंडों की देखभाल के लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे, बस उसी वजह से रोहित के गुजरात के विरूद्ध मैच में लगाए पहले छक्के की कीमत 5 लाख रुपये है। अंजाने में रोहित शर्मा ने एक और सराहनीय कार्य कर दिया है, जो की हर और चर्चा का विषय बन गया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story