×

IPL 2022 MI: क्या अर्जुन को मिलेगा डेब्यू करने का मौका, MI की पोस्ट व सारा के कमेंट से अटकलें तेज

IPL 2022 MI vs LSG: इस मैच में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे के खेलने की उम्मीद ने जोर पकड़ा रखा है। असल में मुंबई टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है।

Prashant Dixit
Published on: 16 April 2022 7:33 AM GMT
Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar, Sara Tendulkar
X

Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar, Sara Tendulkar (image-social media)

IPL 2022 MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 26वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस सीजन खेले अब तक पांच मैच हार चुकी है। टीम आज मैच में हार हाल में जीत दर्ज करना चेहेगी। उसके लिए टीम में बदलाव की संभावना भी है। इस मैच में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे के खेलने की उम्मीद ने जोर पकड़ा रखा है। असल में मुंबई टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है। और साथ ही उस तस्वीर पर सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने कॉमेंट करके उन चर्चाओं को और जोर दे दिया है।



पोस्ट तस्वीर 👆 और सारा का कॉमेंट 👇

अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर शेयर कर एमआई ने कैप्शन देते हुए लिखा, लखनऊ के विरुद्ध मैच अर्जुन तेंदुलकर, इस तस्वीर पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट कर दिया है जिससे क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। सारा के कॉमेंट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस लखनऊ के विरुद्ध मैच में अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिलने की बात करते दिखे। जिन बात को देख के लग रहा है, की इस मैच मैं अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका दिया जा सकता है।



मुंबई की टीम इस सीजन अपनी हार से परेशान है। तो ऐसे में टीम अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका दे सकती है। अर्जुन को मुंबई ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 30 लाख में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया हैं, पीछले सीजन भी अर्जुन मुंबई की टीम का ही हिस्सा थें, तब भी उनको डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अर्जुन ने अबतक अपने करियर में मुंबई राज्य की टीम के लिए दो टी20 मैच खेले हैं, और मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभी तक अनकैप्ड खिलाड़ी ही हैं। है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story