×

IPL 2022 Schedule: 26 मार्च को उद्घाटन मुकाबले में CSK से भिड़ेगी KKR, 29 मई को फाइनल

IPL 2022 Schedule: BCCI ने IPL 2022 के लिए रविवार को सीजन के टाइम टेबल (IPL Time Table) का घोषणा कर दिया है। पहला मैच CSK और KKR के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा।

Krishna
Written By KrishnaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 6 March 2022 12:09 PM GMT (Updated on: 6 March 2022 2:26 PM GMT)
IPL 2022
X

आईपीएल 2022 (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

IPL 2022 Schedule: क्रिकेट के फटाफट फार्मेट का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट माने जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की समय-सारणी जारी हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) यानि बीसीसीआई (BCCI) ने रविवार को इसे जारी किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार, 26 मार्च को पहला मैच चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहां आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच 22 मई को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स इलेवन (KXIP) के बीच शाम 7:30 बजे होगी।

आईपीएल 2022 की समय सारणी कुछ इस प्रकार है -

- 26 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

- 27 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (3.30 PM)

- 27 मार्च- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

- 28 मार्च- गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2022 की समय सारणी

- 29 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

- 30 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता

- 1 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

- 2 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (3.30 PM)

आईपीएल 2022 की समय सारणी

- 2 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

- 3 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

- 4 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2022 की समय सारणी

आईपीएल 2022 का उद्घाटन मैच जहां इस बार 26 मार्च को खेला जाएगा, वहीं 29 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस बार लीग की खेली जाने वाली सभी 70 मैच मुंबई औऱ पुणे में खेले जाएंगे। मुंबई में जहां 55 मैच खेले जाएंगे, वहीं पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि इसबार आईपीएल में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। लखनऊ औऱ गुजरात के रूप में दो नई टीमें शामिल हुई हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story