×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने युजवेंद्र चहल, RR ने ट्वीट कर दी जानकारी

IPL 2022 Yuzvendra Chahal: राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल से युजवेंद्र चहल को टीम का नए कप्तान बनाए का अधिकारिक एलान।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 16 March 2022 5:08 PM GMT
IPL 2022 Yuzvendra Chahal
X

युजवेंद्र चहल की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022 Yuzvendra Chahal: आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने आज कुछ ऐसा कि की क्रिकेट के फैंस चौंक गए। राजस्थान रॉयल्स ने अपने अधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर एलान किया युजवेंद्र चहल टीम के नए कप्तान होंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एलान किया था संजू सैमसन ही टीम के कप्तान बने रहेंगे। लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी की चहल आईपीएल 2022 में टीम के कप्तान होंगे।

राजस्थान रॉयल्स के इस ट्वीट के बाद सभी फैंस चौंक गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि राजस्थान रॉयल्स सीजन से ठीक पहले अपने कप्तान में बदलाव करेगी। राजस्थान रॉयल्स ने दोपहर करीब 12:56 मिनट पर ट्वीट किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इससे आठ मिनट पहले, यानि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर राजस्थान ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था- आरआर में ट्विटर एकाउंट में इन लॉग इन कर दिया है...बोला था एडमिन जॉब पंगे मत लेना।

वहीं, इस ट्वीट के साथ एक और थ्रेड जुड़ा था, जो कि युजवेंद्र चहल का ट्वीट था। उन्होंने लिखा था- हाहाहाहा अब आएगा मजा। जेक लश मैक्रम पासवर्ड के लिए शुक्रिया। इन दोनों ट्वीट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि या तो किसी ने राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट को हैक किया है, या राजस्थान रॉयल्स फैन्स के साथ मस्ती मजाक कर रहे हैं।

ट्वीट का खेल यहीं नहीं रूका इसके बाद दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया कि 10 हजार रीट्वीट करने पर युजवेंद्र चहल जोस बटलर के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगें।

इसके बाद एक और ट्वीट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर एक और किया गया, जिसमें लिखा था- चांद पर है अपुन। इसमें युजवेंद्र चहल अंतरिक्ष से चांद को कैच करते हैं और फिर अंतरिक्ष की ओर फेंक देते हैं। चहल का ओपनिंग करना संभव नहीं है, क्योंकि चहल ने पहले कभी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी नहीं की है। वह विशेष तौर पर एक स्पिनर हैं और नौवें-दसवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं।

माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट हैक किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हैकर कोई और नहीं बल्कि युजवेंद्र चहल ही हैं। दरअसल यह मामला थोड़ा पुराना है। राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ होटल में एंट्री कर रहे थे। इसी ट्वीट पर युजवेंद्र चहल ने रिप्लाई किया था कि वह इस अकाउंट को हैक कर लेंगे। जिसके बाद ये घटना घटी है। युजवेंद्र चहल खुद को ही कप्तान तक बना डाला।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन को कप्तान के तौर पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा टीम डायरेक्टर और कोच की भूमिका निभाएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया है। आईपीएल 2022 में राजस्थान की टीम 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story