SRH के पर्स में सबसे ज्यादा राशि, इन 2 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सिर्फ अब एक दिन बाकी रह गया है। शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होना तय है। इस बार जिन टीमों के पास पर्स में सबसे ज्यादा राशि हैं उनमें सनराइजर्स हैदराबाद पहले स्थान पर काबिज है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Dec 2022 1:23 AM GMT
IPL 2023 Auction
X

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सिर्फ अब एक दिन बाकी रह गया है। शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होना तय है। इस बार जिन टीमों के पास पर्स में सबसे ज्यादा राशि हैं उनमें सनराइजर्स हैदराबाद पहले स्थान पर काबिज है। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ पर्स राशि के साथ आईपीएल की इस नीलामी में हिस्सा लेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कई बड़े खिलाड़ियों पर सर्वाधिक बोली लगा सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं किन दो खिलाड़ियों पर सनराइजर्स की टीम इस नीलामी में पैसो की बारिश करेगी...

1. बेन स्टोक्स:

इंग्लैंड का ये धाकड़ ऑलराउंडर क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरता है। इंग्लैंड को वनडे चैंपियन और टी-20 चैंपियन बनाने का श्रेय बेन स्टोक्स को ही जाता है। हालांकि स्टोक्स अब वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन टी-20 और टेस्ट में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ़ हैं। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं। इस खिलाड़ी पर वैसे तो हर टीम की नज़र होगी। लेकिन बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास पर्स में पर्याप्त पैसा है।

2. अमित मिश्रा:

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसो की बारिश कर सकती है। यह टीम अपनी गेंदबाज़ी मजबूत करने के लिए आईपीएल के सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा पर बड़ा दांव खेल सकती है। आईपीएल में अमित मिश्रा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। बता दें अमित मिश्रा साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। पिछली बार आईपीएल 2022 की नीलामी में इस स्पिनर पर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया था। लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनके अनुभव को देखते हुए अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

किस टीम के पास बचा कितना पैसा:

1. सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़

2. पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़

3. लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़

4. मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़

5. चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़

6. दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़

7. गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़

8. राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़

10. कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story