×

IPL 2023 Auction Live Updates: ऑक्शन में सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन का जलवा, स्टोक्स रहे तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस नीलामी में सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन, स्टोक्स, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है। नीलामी से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए...

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Dec 2022 12:15 PM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 2:12 PM GMT)

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस नीलामी में सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन, स्टोक्स, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है। नीलामी से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए...

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी निगाहें:

बता दें आज होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर सभी टीमों की नज़र होगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, इंग्लैंड के सेम कुर्रान, बेन स्टोक्स और भारत के मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे पर नज़रें टिकी रहेगी। आईपीएल 2023 की नीलामी ग्रैंड हयात होटल कोच्चि, केरल में होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगी।

Live Updates

  • 23 Dec 2022 10:44 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: निकोलस पूरन की लगी लॉटरी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा

    वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ निकोलस पूरन की आईपीएल की इस नीलामी में लॉटरी लग गई। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने वेस्टइंडीज निकोलस पूरन के लिए सर्वाधिक 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई। टी-20 में पूरन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है।  

  • 23 Dec 2022 10:17 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: बेन स्टोक्स तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा

    आईपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला है। इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को अब तक 10 करोड़ से अधिक में ख़रीदा जा चुका है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में हैदराबाद ने ख़रीदा। सैम कुरेन को लेकर IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। इस इंग्लिश खिलाड़ी को पंजाब ने 18.50 करोड़ में ख़रीदा। अब बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। 

  • 23 Dec 2022 10:11 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: सैम कुरेन के बाद कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ में बिके, मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा

    आईपीएल में इस बार विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में हैदराबाद ने ख़रीदा। इसके बाद आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। सैम कुरेन ने आईपीएल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सैम कुरेन को लेकर IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। इस इंग्लिश खिलाड़ी को पंजाब ने 18.50 करोड़ में ख़रीदा। आईपीएल में कैमरन ग्रीन पर भी जमकर धनवर्षा हुई है। कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।     

  • 23 Dec 2022 10:06 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर पर लगाया बड़ा दांव, 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

    जेसन होल्डर को आईपीएल के लिए नई टीम मिल गई। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

  • 23 Dec 2022 9:57 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली, सैम कुरेन को पंजाब ने 18.50 करोड़ में ख़रीदा

    सैम कुरेन को खरीदने के लिए तीन टीमों में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। पहले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। लेकिन इसके बाद फिर चेन्नई सुपर किंग्स भी बीच में आ गई। सैम कुरेन ने आईपीएल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सैम कुरेन को लेकर IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। इस इंग्लिश खिलाड़ी को पंजाब ने 18.50 करोड़ में ख़रीदा। 

  • 23 Dec 2022 9:42 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: रिली रोसो और जो रुट को नहीं मिला कोई खरीददार, दोनों खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

    आईपीएल में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक जाती है तो कई खिलाड़ियों की किस्मत धोखा दे जाती है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट और अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ रिली रोसो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ये दोनों ही खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रहे गए।   

  • 23 Dec 2022 9:39 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: बेस प्राइस पर बिके अजिंक्य रहाणे, चेन्नई सुपरकिंग्स ने ख़रीदा

    टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे को इस बार खरीददार मिल गया। अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। धोनी की टीम को रहाणे से काफी उम्मीद होगी।  

  • 23 Dec 2022 9:35 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: हैरी ब्रूक के बाद मयंक अग्रवाल को भी सनराइजर्स ने खरीदा, 8.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा देखने को मिल रहा है। SRH की टीम ने पहले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को बड़ी रकम में ख़रीदा है। अब उसके बाद टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल को भी सनराइजर्स हैदराबाद 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।   

  • 23 Dec 2022 9:29 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: हैरी ब्रूक पर हुई धनवर्षा, सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा

    इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ को अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले हैरी ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली।

  • 23 Dec 2022 9:25 AM GMT

    IPL 2023 Auction Live Updates: 2 करोड़ में बिके केन विलियमसन, गुजरात टाइटन्स ने ख़रीदा

    सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी है। कीवी कप्तान विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई। विलियमसन को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। आईपीएल में विलियम्सन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।  

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story