×

Most Expensive Players IPL: 2008 से लेकर 2022 तक, हर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची

Most Expensive Players in IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 में अब कुछ महीने बचे हैं। आईपीएल के इस सीजन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी आज मिनी ऑक्शन होने जा रहा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Dec 2022 6:50 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 6:51 AM GMT)
Most Expensive Players in IPL 2023
X

Most Expensive Players in IPL 2023

Most Expensive Players in IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 में अब कुछ महीने बचे हैं। आईपीएल के इस सीजन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी आज मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इस नीलामी में 87 खिलाड़ियों के रिक्त स्थान के लिए 405 खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होगी। इस ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई जा सकती हैं। पिछली आईपीएल नीलामी में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने15.25 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था। धोनी के बाद ईशान किशन पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ सर्वाधिक बोली लगी थी। आज भी देखने वाली बात होगी कि किस खिलाड़ी पर सबसे अधिक धनवर्षा होती है। चलिए जानते हैं आईपीएल के हर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों के बारे में....

1. महेंद्र सिंह धोनी (2008)

आईपीएल में अपनी टीम को चार बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.30 करोड़ रुपए कि बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। धोनी को आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

2.केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2009)

आईपीएल के लिए दूसरी नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला था। 2009 में हुए ऑक्शन में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ केविन पीटरसन और ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ पर जमकर धनवर्षा हुई थी। केविन पीटरसन को RCB ने 9.8 करोड़ रुपए और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (9.8 करोड़) को सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया था।

3. शेन बांड और कायरन पोलार्ड (2010)

आईपीएल की तीसरी नीलामी में भी विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला ही देखने को मिला था। बता दें आईपीएल के तीसरे सीजन में न्यूजीलैंड के गेंदबाज शेन बांड और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। शेन बांड को केकेआर ने 4.8 करोड़ और कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था।

4. गौतम गंभीर (2011)

टीम इंडिया को पहली बार टी-20 विश्वकप का चैम्पियन बनाने वाले बल्लेबाज़ गौतम गंभीर पर केकेआर ने 2011 की नीलामी में खूब पैसा लगाया था। गंभीर आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन पर किसी टीम ने पहली बार 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई थी। गौतम गंभीर को साल 2011 में केकेआर ने 14.9 करोड़ रूपय देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। गंभीर ने आईपीएल में भी अपना जलवा खूब बिखेरा था।

5. रविंद्र जडेजा (2012)

आईपीएल में ये वो दौर था जब विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा पैसा भारतीय खिलाड़ियों के लिए खर्च किया जाने लगा था। गौतम गंभीर के बाद 10 करोड़ से अधिक में बिकने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2012 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। जडेजा को सीएसके ने 12.8 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। तभी से लेकर अब तक धोनी-जडेजा की जोड़ी आईपीएल में अपना दमखम दिखा रही है।

6. ग्लेन मैक्सवेल: (2013)

आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का भी खूब जलवा देखने को मिलता है। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर सबसे अधिक पैसा खर्च किया गया। ग्लेन मैकवेल आईपीएल 2013 में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बावजूद मैक्सवेल 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। हालांकि आईपीएल में मैक्सवेल अपना जलवा नहीं बिखेर पाए।

7. युवराज सिंह (2014, 2015)

टीम इंडिया के हरफनमौला युवराज सिंह का जलवा टी-20 में खूब देखने को मिला था। ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्कों से सुर्ख़ियों में आए युवराज सिंह पर आईपीएल में 2014 और 2015 में जमकर धनवर्षा हुई थी। सातवें सीजन में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को आरसीबी ने 14 करोड़ रूपय में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। एक अगले साल भी युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया।

8. शेन वॉटसन (2016)

ग्लेन मैक्सवेल के बाद आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी शेन वाटसन बने। आईपीएल के पहले सीजन के हीरो शेन वाटसन 2016 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। आलराउंडर शेन वॉटसन को साल 2016 में सीएसके ने 9.5 करोड रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। आईपीएल में शेन वाटसन ने बल्ले और गेंद से खूब कमाल दिखाया था।

9. बेन स्टोक्स (2017, 2018)

इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का जलवा क्रिकेट में पिछले पांच-छह साल से बरक़रार है। इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2017 और 2018 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उसके अगले साल राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। युवराज सिंह के बाद स्टोक्स लगातार दो सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

10. जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती (2019)

आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो ऐसे युवा खिलाड़ियों पर सभी टीमों ने जमकर बोली लगाई थी। जिसकी कल्पना किसी भी क्रिकेट फैंस को नहीं थी। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साल 2019 में आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए और वरुण को केकेआर ने 8.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

11. पैट कमिंस (2020)

ग्लेन मैक्सवेल और शेन वाटसन के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंग्स का नाम शामिल है। पैट कमिंस को केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। इसी के साथ वे इस सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। पैट कमिंस ने आईपीएल में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ धमाकेदार बल्लेबाज़ी के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी।

12. क्रिस मॉरिस (2021)

क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। शायद ही किसी फैंस ने क्रिस मॉरिस के इतने महंगे बिकने का अनुमान लगाया होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

13. ईशान किशन (2022)

हाल ही में वनडे में दोहरा शतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले ईशान किशन आईपीएल 2022 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। अब देखना हैं कि इस बार आईपीएल में किस खिलाड़ी को सबसे महंगे बिकने का तमगा हासिल होता है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story