×

IPL 2023: अब फ्री में देख पाएंगे आईपीएल के सभी मैच, जाने कैसे

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल (IPL 2023) को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Jan 2023 12:54 AM GMT
IPL 2023 free live match
X

IPL 2023 (Image: Social Media)

IPL 2023 Live Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल (IPL 2023) को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब वहीं इसे लेकर बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इस लीग मैच को देखने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि आप फ्री में आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे। इससे पहले आपको आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए काफी ज्यादा पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब अगले साल आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

फ्री में अब देख पाएंगे आईपीएल 2023 के सभी मैच

आईपीएल फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल एक्सचेंज फॉर मीडिय की रिपोर्ट के अनुसार, जियो 2023 के आईपीएल की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। आपको बता दें कि आईपीएल के 16वें सीज़न के लिए Viacom18 ने डिजिटल मीडिया राइट्स खरीदे थे। अब वहीं इसके बाद जियो ने बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल 2023 के लिए चार्ज नहीं लेगा क्योंकि आईपीएल को फ्री में स्ट्रीम करेगा।

IPL 2023

सबसे खास बात यह है कि जियो आईपीएल को सिर्फ एक नहीं बल्कि पूरे 11 भाषाओं में स्ट्रीम करेगा, इसमें भोजपुरी, तमिल और बांगाली भाषा आदि भी शामिल होगी। हालांकि सुनने में ऐसा आ रहा है कि स्पोर्ट्स 18 की ओर से यह फैसला लिया गया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैसले से आईपीएल की व्यूवरशिप 500 मिलियन तक पहुंच जाएगी।

मिनी ऑक्शन भी हुआ था फ्री लाइव स्ट्रीम

बता दें इससे पहले 23 दिसंबर, 2022 को आईपीएल 2023 के लिए हुआ मिनी ऑक्शन भी जियो की ओर से 'जियो सिनेमा' पर फ्री में स्ट्रीम किया गया था। जिसे करोड़ों लोगों ने देखा था। अब फैंस को बिना पैसे खर्च किए आईपीएल का लुफ्त उठा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह सुविधा सिर्फ जियो के दर्शकों के लिए ही नहीं होगी बल्कि सभी के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि ध्यान दें, जियो टीवी सिर्फ जियो दर्शक ही देख पाते हैं। आईपीएल फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर निकल कर सामने आई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story