×

IPL 2023: इन 21 प्लेयर्स की बेस प्राइस है सबसे अधिक, लेकिन एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं

IPL 2023: आईपीएल 2023 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली छोटी नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Dec 2022 5:34 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2022 5:40 AM GMT)
IPL 2023 Auction Location Kochhi
X
IPL 2023 (Image: Social Media)

IPL 2023: आईपीएल 2023 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली छोटी नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है लेकिन इसमें ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है। वहीं ज्यादातर फेंचाइजी की नजर टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स और सैम करन पर रहेगी। दरअसल इंग्लैंड की जीत के दो स्टार खिलाड़ी के लिए बड़ी बोली लगनी तय है।

एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं शामिल

यही कारण है कि दोनों ने इस महीने होने वाली नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है और सबसे ऊंचे बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये को चुना है। बता दें इनके अलावा कई अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने भी इस बेस प्राइस को ही चुना है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं है।

विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben stokes), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बता दें नीलामी में अधिकतम 87 खिलाड़ियों की खरीदारी की जा सकती है। हर एक टीम में 25 की संख्या हो सकती है, जिनमें से 30 विदेशी नाम हो सकते हैं। नीलामी इसी माह यानी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है।

991 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

इस बार कुल 991 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं, जिसमें भारत के 714 खिलाड़ी और 277 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी भारतीय खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर लिस्ट नहीं है। वहीं 19 कैप्ड भारतीयों की सूची में मुख्य रूप से अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली नीलामी में 1 करोड़ खरीदा था। इस बार उनकी बेस प्राइस आधी होकर 50 लाख हो गई है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रखा है। मयंक के अलावा भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो चकमा नीलामी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है।

2 करोड़ बेस प्राइस में शामिल ये खिलाड़ी

बेन स्टोक्स, सैम कुरेन (Sam Curran), नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, टॉम बैंटन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, केन विलियमसन, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, निकोलस पूरन, रिले रोसौव, जेसन होल्डर, रासी वैन डेर डूसन और एंजेलो मैथ्यूज।






Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story