×

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पंत की फिटनेस पर आयी बड़ी अपडेट, दादा ने बताया कब हो जाएगा पंत का खेलना फाइनल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पिछले करीब 15 महीनों से क्रिकेट मैदान से दूर है। एक्सीडेंट के बाद अब आईपीएल में खेलने को हैं तैयार

Kalpesh Kalal
Published on: 3 March 2024 4:05 AM GMT
Rishabh Pant
X
IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: साल 2022 के खत्म होने से ठीक पहले अपनी कार से रोड़ एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ऋषभ पंत अब मैदान में उतरने को तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी इस चोट के लिए करीब-करीब 15 महीनों तक मैदान से दूर रहना पड़ा और अब वो आईपीएल 2024 के जरिए वापसी करने के लिए लगभग तैयार खड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत कब मैदान में वापसी करेंगे इसे लेकर फैं काफी बेताब दिख रहे हैं।

ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर आयी अपडेट

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं और वो इस बार बतौर कप्तान अपनी टीम को फिर से लीड करते हुए नजर आएंगे। उनकी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत करते हुए जंग जीत ली है और वो आईपीएल 2024 के लिए खुद तो तैयार हैं, लेकिन अब उन्हें अपनी फिटनेस को लेकर हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है। पंत कब तक फिट होंगे और मैदान में नजर आने वाले हैं, इसकी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर सौरव गांगुली ने पंत की फिटनेस पर दिया अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर नियुक्त किए गए सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के फिटनेस की फाइनल डेट का खुलासा कर दिया है। दादा ने बताया कि 5 मार्च को ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर सबकुछ क्लीयर हो जाएगा। सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बताया कि, ऋषभ पंत ने फिट होने के लिए काफी कुछ किया है। इसी वजह से उन्हें एनसीए फिट घोषित करने वाली है।'' ऐसे में साफ है कि अब पंत के फैंस को जल्द ही उनके मैदान में उतरने की खबर मिलने वाली है।

दिल्ली कैपिटल्स को कप्तानी के बैकअप की पड़ेगी जरूरत

ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट के पास होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तो तैयार हो जाएंगे। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये रहेगा कि क्या वो विकेटकीपिंग करेंगे और साथ ही क्या वो कप्तानी के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्योंकि माना जा रहा है कि उनका ज्यादा देर मैदान में खड़े रहना थोड़ा मुश्किल रहेगा। ऐसे में कप्तानी के बैकअप की भी बात की जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी के बैकअप में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और अक्षर पटेल कतार में मौजूद हैं।

15 महीनों पहले कार एक्सीडेंट में हुए थे गंभीर रूप से घायल

30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रूड़की की तरफ जाने के दौरान ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसके बाद उनके पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आयी थी। इसके बाद उन्हें क्रिकेट के कईं बड़े टूर्नामेंट मिस करने पड़े। जिसमें पिछले साल का आईपीएल सीजन और वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल रहा। लेकिन अब वो इस आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story