×

IPL 2024: Chennai super kings की नई जर्सी हुई रिवील, जानें क्या है इसमें खास

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी नई जर्सी रिवील कर दी है। CSK की नई जर्सी बेहद ही आकर्षक है और कई मायनों में खास भी है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Feb 2024 4:20 PM GMT
IPL 2024: Chennai super kings की नई जर्सी हुई रिवील, जानें क्या है इसमें खास
X

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी नई जर्सी भी रिवील कर दी है। CSK ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जर्सी को रिवील किया है। फैंस को भी लंबे समय से चेन्नई की जर्सी का इंतजार था। अब फैंस भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

CSK की नई जर्सी हुई रिवील

दरअसल चेन्नई ने आईपीएल सीजन 17 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। CSK की नई जर्सी बेहद ही आकर्षक है और कई मायनों में खास भी है। CSK की जर्सी में दोनों कंधों पर हरे रंग की पट्टी होने वाली है। हालांकि, पहली बार CSK की जर्सी ऐसी डिजाइन नहीं की गई है बल्कि CSK की पुरानी जर्सी में भी आर्मी के सम्मान में यह पट्टी लगाई गई थी। वहीं जिस स्थान पर सीएसके का लोगो लगा है, वहां पर 5 स्टार बना हुआ है। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस जर्सी को रिवील किया है और इसकी खासियत भी बताई है। सीएसके ने जर्सी रिवील करने के साथ ही ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है।


CSK ने जर्सी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि, डिकोड करें, फैसले लें, ड्रेस अप करें, बायो में लिंक पर क्लिक करें चेन्नई की जर्सी को आईपीएल से पहले ऑर्डर करें। बता दें इस साल सीएसके के फैंस के लिए यह सीजन खास होगा क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। दरअसल पिछले 2-3 सालों से कयास लगाई जा रही थी कि धोनी कभी भी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि धोनी क्या आईपीएल 2024 के बाद भी खेलते दिखेंगे या फिर यह बल्लेबाज का आखिरी सीजन होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story