×

DC vs MI: दिल्ली और मुंबई के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

IPL 2024 DC vs MI Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 27 April 2024 5:15 AM GMT (Updated on: 27 April 2024 5:15 AM GMT)
DC vs MI Match Highest Run Scorer Player
X

DC vs MI Match Highest Run Scorer Player  (Photo. DC/MI)

IPL 2024 DC vs MI: आईपीएल 2024 में 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में 10 अंक हासिल करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

DC vs MI कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कल का यह मुकाबला हाई स्कोरिंग मैच होगा। बैटिंग पिच पर अक्सर बेहतरीन बल्लेबाज अपना कौशल दिखाने में सफल हो जाते हैं। कल के मैच में भी कुछ बल्लेबाज ऐसे होंगे जो अपने बल्ले से रनों की बारिश करेंगे। लिस्ट में सबसे ऊपर ऋषभ पंत का नाम आता है। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान इस समय खूब लय में चल रहे हैं।

दिल्ली की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले ही मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार 88 रनों की पारी के चलते ऑरेंज कैप की रेस में खुद को तीसरे स्थान पर स्थापित कर दिया। पंत ने इस आईपीएल सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में 161 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 342 रन बना रखे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कल के मैच में भी पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। गुजरात के खिलाफ दिल्ली के इसी मैदान पर उन्होंने मैच जीताऊ पारी खेली थी।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत के अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी कल के मुकाबले में खूब रंग बरसाएंगे। आईपीएल 2024 में उन्होंने भी 8 मैचों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 162.90 कर रहा है। रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव भी कल के मैच में कमाल करेंगे। उन्हें बैटिंग पिच अक्सर सूट करती है और बैटिंग पिच पर सूर्या एक अलग ही अवतार में दिखाई देते हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story