×

IPL 2024 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का इतिहास, आईपीएल में अब तक का सफर और ऑनर

IPL 2024 Delhi Capitals History: ऋषभ पंत 1 साल के बाद चोट से उभर कर वापस मैदान पर लौटेंगे इस आर्टिकल में हम इस टीम के इतिहास और आईपीएल में वर्चस्व को लेकर बातचीत करेंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 2 March 2024 11:58 AM GMT
IPL 2024 Delhi Capitals
X

IPL 2024 Delhi Capitals (photo. Social Media)

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 23 मार्च को ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स की टीम के साथ दोपहर 3:00 बजे से अपने इस बार के अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक है। हालांकि टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता। लेकिन इसके बावजूद भी आईपीएल की टॉप टीमों में इस टीम का नाम लिया जाता है।

पिछले वर्ष 2023 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी शर्मनाक प्रदर्शन किया था। डेविड वार्नर के कप्तानी में यह टीम सबसे निचले स्थान पर रही थी। हालांकि इस बार 2024 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से फाइनल में जितने की उम्मीद भी जताई जा रही है। टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत 1 साल के बाद चोट से उभर कर वापस मैदान पर लौटेंगे। लेकिन, इस आर्टिकल में हम इस टीम के इतिहास और आईपीएल में वर्चस्व को लेकर बातचीत करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक

आपको बताते चने की दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक आधिकारिक रूप से जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास है, और स्पष्ट रूप से इस फ्रेंचाइजी के मालिक किरण कुमार ग्रांधी और पार्थ जिंदल है। वहीं इस टीम के घरेलू स्टेडियम की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने तमाम घरेलू मैच दिल्ली के ही अरुण जेटली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलती है।

टीम की स्थापना की बात करें, तो यह 2008 के आईपीएल सीजन से ही खुद को निखार रही है। उस समय इस फ्रेंचाइजी का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। तब टीम के मालिकों ने दिल्ली के ही लोकल बॉय वीरेंद्र सहवाग को इस टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी थी। पहले सीजन में दिल्ली की टीम सेमीफाइनल तक भी पहुंची। हालांकि उसके बाद भी यह टीम काफी बड़ी होती रही। टीम के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स भी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का इतिहास

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2008 से लेकर 2023 तक कुल 238 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम के हाथ 105 मैचों में जीत लगी और 127 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जबकि अन्य मैच पूरी तरीके से बेनतीजा रहे। 2008 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में जहां यह टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। तो वहीं 2009 में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई थी।

हालांकि टीम ने 2010 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने 5वें स्थान पर आईपीएल को समाप्त किया था। 2011 में फ्रेंचाइजी को एक बार फिर से वीरेंद्र सहवाग ने बतौर कप्तान स्वीकार किया और इस बार भी टीम ने सबसे खराब और शर्मनाक प्रदर्शन किया, और सबसे निचले स्थान पर रही। 2012 में दिल्ली की टीम अंक तालिका में टॉप पर रही, लेकिन दोनों सेमीफाइनल मैच हार कर आईपीएल से बाहर हो गई।

2013 में महिला जयवर्धने की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने 9वें स्थान पर आईपीएल को समाप्त किया। 2014 में केविन पीटरसन की कप्तानी में दिल्ली की टीम फिर से निचले स्थान पर रही थी। 2015 में जेपी डुमिनी की कप्तानी में टीम ने 07वें स्थान तक प्रदर्शन किया। 2016 में जहीर खान की कप्तानी में टीम अंतिम चार तक पहुंची थी।

2017 में करण नायर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई थी। 2018 में गौतम गंभीर फिर से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े। लेकिन, दिल्ली ने लीग मैच में सबसे आखिरी स्थान पाया। 2019 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने अपना नाम बदला और दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स बन गई, इस दौरान यह टीम अंतिम चार में भी पहुंची थी। वहीं 2020 दिल्ली के लिए सबसे खास था।

जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियन से टीम को करारी हार मिली थी। 2021 में अय्यर के चोटिल होने के कारण ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी और टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई। लेकिन, पहले दोनों सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गई। 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई। 2023 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स के रिकार्ड्स!

आपको बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, तो वहीं कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं। दिल्ली इकलौती ऐसी टीम है जो एक ही आईपीएल सीजन में दोनों सेमीफाइनल हार कर बाहर होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दो बार अपने नाम कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स को सोशल मीडिया पर फैंस ट्रोल करते हुए चोकर्स भी कहते हैं।

भारतीय टीम को ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ी देने का श्रेय यदि किसी को जाता है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को ही जाता है। 2024 के आईपीएल में यह टीम निश्चित रूप से खिताब जीतने की हकदार है। इसका एक कारण ऋषभ पंत की वापसी है, जिनके आईपीएल आंकड़े सबको हैरान कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन औसत से बल्लेबाजी करते हुए बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल का आईपीएल 2024 के लिए पूरा स्टाफ!

• मुख्य कोच - रिकी पोंटिंग

• मैंटोर – सौरव गांगुली

• सहायक कोच - अजीत अगरकर, प्रवीण आमरे और शेन वॉटसन

• तेज गेंदबाजी कोच - जेम्स होप्स

• फील्डिंग कोच - बीजू जॉर्ज

• फिजियो - पैट्रिक फरहत

• सहायक फिजियो - धनंजय कौशिक

• स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच - विवेक रामकृष्ण और वेन लोम्बार्ड

• टीम विश्लेषक - श्रीराम सोमयाजुला

• टीम डॉक्टर - डॉ. अभिजीत साल्वी

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story