×

IPL 2024 LSG vs MI Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 LSG vs MI Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 30 April 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 30 April 2024 6:00 AM GMT)
LSG vs MI Match Head-To-Head Record
X

LSG vs MI Match Head-To-Head Record  (Photo. MI vs LSG)

IPL 2024 LSG vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 48 लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (मंगलवार, 30 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स छठी और मुंबई इंडियंस इस सीजन की चौथी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 LSG vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच अब तक केवल 4 मुकाबले हुए हैं। इन्हीं 4 मुकाबलों में से लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 3 बार पराजित किया है। जबकि मुंबई इंडियंस एलएसजी की टीम को एक ही बार हरा पाई है। इस सीजन में यह दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे से आमना-सामना कर रही है, इकाना के स्टेडियम में कल का यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, कुल मैच 4
लखनऊ सुपर जाइंट्स - 3 मैच जीते
मुंबई इंडियंस - 1 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 LSG vs MI कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलाप है कि लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें इस सीजन में एक दूसरे के काफी विपरीत है। क्योंकि लखनऊ सुपरजाइंट्स यहाँ 9 मैचों में 5 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस अन्य 9 मैचों में केवल 3 मैच जीत पाई है। अंक तालिका में यह टीम 9वें स्थान पर है। लखनऊ की पिच पर एलएसजी की टीम बेहद बजबूत रहती है और मुंबई इस सीजन में उतना लय भी नहीं पकड़ पा रही है। ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि लखनऊ की टीम ही कल का यह मैच जीतेगी।

LSG vs MI लखनऊ और मुंबई की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम स्क्वाड:- क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, केएल राहुल (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, यश ठाकुर, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, शमर जोसेफ, डेविड विली, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, निकोलस पूरन, देवदत्त पडिक्कल, मोहसिन खान, मोहसिन खान, अमित मिश्रा और अरशद खान।
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story