×

IPL 2024 MI vs DC Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 MI vs DC Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 6 April 2024 11:39 AM GMT
MI vs DC Match Head-To-Head Record
X

MI vs DC Match Head-To-Head Record (Photo. MI/DC)

IPL 2024 MI vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 20 मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में स्थित ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (रविवार, 07 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। मैच में मुंबई इस सीजन की अपनी पहली तथा दिल्ली अपनी दूसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 MI vs DC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इन 33 मैचों में से 18 बार मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिली है। जबकि 15 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच बीते 5 मैचों की बात करें तो यहाँ दिल्ली आगे है, क्योंकि इस टीम ने मुंबई को 3 बार हराया है। आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में भी दिल्ली और मुंबई का आमना-सामना हुआ था।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के कुल मैच 33
मुंबई इंडियंस - 18 मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स - 15 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 MI vs DC कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 के अपने शुरुआती तीनों मुकाबले में हार को झेला है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के 4 मैचों में से केवल एक ही मुकाबला जीता है। वहीं यदि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमें यहां 9 बार आईपीएल मैच का हिस्सा बनी। इनमें मुंबई ने 6 बार दिल्ली को हराया है। इन आंकड़ों के अनुसार यदि चलें तो कल होने वाले इस मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ सकती है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की इस मैच में जितने की उम्मीदें बेहद कम है।

MI vs DC मुंबई और दिल्ली की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड:- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव और जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story