×

IPL 2024 MI vs RCB Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 MI vs RCB Match: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 10 April 2024 12:19 PM GMT
MI vs RCB Head-To-Head Record
X

MI vs RCB Head-To-Head Record (Photo. MI/RCB)

IPL 2024 MI vs RCB Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 25 मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई में स्थित ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (गुरुवार, 11 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन की अपनी दूसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 MI vs RCB हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चने की रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमें आपस में काफी हद तक एक समान है। अब तक इन दोनों टीमों की आईपीएल इतिहास में कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। इन 32 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 18 बार जीत हासिल की। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। आखिरी 5 मैचों की बात करें तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 मुकाबलों में जीत मिली है।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कुल मैच 32
मुंबई इंडियंस - 18 मैच जीते
चैलेंजर्स बेंगलुरु - 14 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 MI vs RCB कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलाप है कि आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों टीमों के लिए बिल्कुल भी खास नहीं रहा। क्योंकि अब तक यह दोनों टीमें केवल एक मुकाबला जीतने में सफल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों में से चार मुकाबलों में हार के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस अब तक खेले 4 मैचों में से 03 मैच हार कर 8वें स्थान पर है। कल का यह मैच वानखेड़े में हो रहा है और मुंबई इंडियंस ने पिछले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स को इसी मैदान पर धूल चटाई थी। ऐसे में इस मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भारी पड़ेगी।

MI vs RCB मुंबई और बैंगलुरु की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन (विकेट कीपर), विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड:- रजत पाटीदार, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, सौरव चौहान, अनुज रावत (विकेट कीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), यश दयाल, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मोहम्मद सिराज, अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, टॉम कुरेन, मनोज भंडागे और आकाश दीप।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story