×

IPL 2024 MI vs RCB Match: मुंबई और बैंगलुरु के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

MI vs RCB Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और बैंगलुरु के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 10 April 2024 12:18 PM GMT
MI vs RCB Match Highest Run Scorer Player
X

MI vs RCB Match Highest Run Scorer Player (Photo. MI/RCB)

IPL 2024 MI vs RCB Match: आईपीएल 2024 में 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपने कुछ हालात सुधारना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और बैंगलुरु के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

MI vs RCB कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि कल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मैच में विराट कोहली एक बार फिर से स्कोर बोर्ड पर जलवा दिखा सकते हैं। क्योंकि अब तक आईपीएल 2024 के अपने 5 मैचों में उन्होंने 146.30 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए हैं। एवरेज की बात करें तो इस दौरान उनकी एवरेज भी 105.33 की रही है।

विराट कोहली का बल्ला इस आईपीएल सीजन खूब बोल रहा है। वानखेड़े के मैदान की पिच बल्लेबाजों को काफी हद तक मदद करती है। ऐसे में कल होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर विराट कोहली का चौतरफा प्रहार होने वाला है। किंग कोहली अभी इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं, ऐसा देखकर लगता नहीं कि उन्हें कोई भी गेंदबाज रोक सकता है।

गौरतलब है कि विराट कोहली के अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में अपना जलवा दिखा सकते हैं। क्योंकि उन्होंने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी मैदान पर लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 49 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनका साथ ईशान किशन ने दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव भी टीम में वापसी कर चुके हैं, ऐसे में इन तमाम खिलाड़ियों में से ही कोई एक प्लेयर ऐसा होगा जो इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकता है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story