×

MS Dhoni: 2024 ही है एमएस धोनी का आखरी आईपीएल साल!

IPL 2024 MS Dhoni: 2024 का आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का तमाम फैंस के लिए बेहद ही खास आईपीएल सीजन होने वाला है

Sachin Hari Legha
Published on: 6 April 2024 3:38 PM GMT
IPL 2024 MS Dhoni
X

IPL 2024 MS Dhoni  (Photo. CSK)

IPL 2024 MS Dhoni: 2024 का आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का तमाम फैंस के लिए बेहद ही खास आईपीएल सीजन होने वाला है। क्योंकि यह आईपीएल उनके फेवरेट खिलाड़ी एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। इसका संकेत महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की शुरुआत में ही दे दिया था। जब उन्होंने सीएसके की कप्तानी को छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में यह जिम्मेदारी सौंपी। अब इस खबर पर एक दिग्गज क्रिकेटर ने भी मोहर लगा दी है।

एमएस धोनी का होगा यह आखिरी आईपीएल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड की टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस दौरान माही की तुलना जुर्गन क्लॉप से भी की। वहीं इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए 2024 का आईपीएल फेयरवेल टूर जैसा है। असल में उन्होंने यह बयान हैदराबाद के तमाम फैंस का माही के प्रति समर्थन देखने को बाद आया।

माइकल वॉन ने एमएस धोनी को लेकर कहा, “यह एमएस धोनी का सीजन होना चाहिए। आपको याद रखना होगा कि यह सीएसके के लिए एक दूर का खेल था, सभी फैंस पीले रंग की जर्सी में बैठे हैं। वे इस तरह के ‘फेयरवेल टूर’ पर हैं, फैंस एमएस की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं, शायद वह एक और साल खेलेंगे और या शायद नहीं भी खेलें, लेकिन उनके तमाम फैंस बस स्टेडियम में मैच देखते जाना चाहते हैं और एमएस धोनी को देखना चाहते हैं।”

क्रिकबज़ पर बात करते हुए माइकल वॉन ने आगे कहा, “मैं यूके में जर्गेन क्लॉप को देख रहा हूं। क्लॉप ने लिवरपूल को अलविदा कह दिया है। अभी 10 गेम बचे हैं और लिवरपूल के सभी फैंस अलविदा कहने के लिए बस एक आखिरी मौका तलाश रहे हैं। सीएसके फैंस भी एमएस धोनी के साथ भी बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं।” माइकल वॉन ने इस दौरान एमएस धोनी की खुद तारीफ भी की। बता दें कि 42 साल की उम्र में भी माही सभी भी किसी 29 वर्षीय खिलाड़ी की तरह फिट हैं और खेल का पूरा आनंद ले रहे हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story