×

IPL 2024 MS Dhoni: एमएस धोनी ने छोड़ी चैन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ये खिलाड़ी बना टीम का नया लीडर!

IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व अध्यक्ष कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के पांच बार के खिताब विजेता महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी सीएसके की कप्तानी को छोड़ दिया है

Sachin Hari Legha
Published on: 21 March 2024 10:58 AM GMT
IPL 2024 MS Dhoni
X

IPL 2024 MS Dhoni (photo. Social Media)

IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व अध्यक्ष कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के पांच बार के खिताब विजेता महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी सीएसके की कप्तानी को छोड़ दिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट तथा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से की है। इस प्रेस रिलीज के बाद सीएसके के फैंस में हड़कंप मत चुका है। इंटरनेट पर अब केवल माही का नाम ही ट्रेंड कर रहा है।

माही ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

आपको बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से 1 दिन पहले कप्तानी को छोड़ा है। वहीं सीएसके ने अपना नया कप्तान ऋतुराज गायकवाड को घोषित कर दिया है। इसका आधिकारिक ऐलान गुरुवार (21 मार्च 2024) को किया गया। यह ऐलान चेन्नई सुपर किंग्स के आरसीबी के खिलाफ होने वाले पहले मैच से एक दिन पहले किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। रुतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं और 1797 रन भी बनाए हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेलने वाली थी। लेकिन मैच से एक दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि महेंद्र सिंह धोनी अब इस फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं रहेंगे। ऋतुराज गायकवाड को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर आगे अभी भी और अपडेट आना बाकी है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story