×

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव की जगह मुंबई इंडियंस इन 2 भाइयों में से किसी एक को करेगी रिप्लेस!

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav: राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे अब मुंबई इंडियंस को सूर्या का रिप्लेस खिलाड़ी खोजना भी एक मुसीबत हो चुकी है

Sachin Hari Legha
Published on: 20 March 2024 6:57 AM GMT
IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav
X

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav (photo. Social Media)

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार (19 मार्च 2024) को इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया। इससे मुंबई इंडियंस (एमआई) के फैंस को सदमा लग गया। वे सभी अनुमान लगाने लगे कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? और जल्द ही उनका सबसे बुरा डर सच हो गया। एमआई बल्लेबाज को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे। अब मुंबई इंडियंस को सूर्या का रिप्लेस खिलाड़ी खोजना भी एक मुसीबत हो चुकी है।

सूर्या का रिप्लेस होगा कौन?

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टखने की चोट से उबर रहे हैं, इस साल की शुरुआत में उनकी भी सर्जरी हुई थी। हालिया टेस्ट में अनफ़िट घोषित होने के बावजूद भी अच्छी खबर यह है कि सूर्या को 21 मार्च 2024 को एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। लेकिन अगर वह इसे भी पास करने में विफल रहते हैं, तो इससे उनकी क्रिकेट वापसी में और देरी हो सकती है। इस परिस्थिति में मुंबई इंडियंस को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में मौका देना होगा।

गौरतलब है कि माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाईट ट्विटर (एक्स) पर फैंस सूर्या के अनफिट होने पर उनकी जगह लेने के लिए एक नाम ले रहे हैं। वह नाम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे और शानदार प्रदर्शन किया था और वह कोई अन्य नहीं बल्कि सरफराज खान हैं। आश्चर्यजनक रूप से सरफराज खान को पिछली नीलामी में कोई आईपीएल टीम नहीं मिली थी। जरूरत पड़ने पर एमआई सूर्या की जगह उन्हें टीम में शामिल कर सकता है। सरफराज को अभी भी आईपीएल में अपनी उपयोगिता साबित करनी है और यह उनके लिए वह सीजन साबित हो सकता है।

वह 360 डिग्री क्रिकेट खेल सकते हैं और अच्छी फॉर्म में भी हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उनके टेलेंट को परखा भी है। वहीं सरफराज के अलावा अन्य दावेदार सरफराज के भाई हो सकते हैं, जिनका अब तक 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा है। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुशीर खान अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। जिसके बाद वह मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हुए और उनके विजयी अभियान में कुछ उत्कृष्ट पारियां खेलीं। जिसमें विदर्भ के खिलाफ फाइनल में शतक भी शामिल था।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story