×

PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

PBKS vs MI Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 18 April 2024 4:00 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 4:00 AM GMT)
PBKS vs MI Match Highest Run Scorer Player
X

PBKS vs MI Match Highest Run Scorer Player  (Photo. MI/PBKS)

IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। पंजाब की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपने कुछ हालात सुधारना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के शेर धुरंधर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

PBKS vs MI कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला अंक तालिका के नजरिया से भी काफी अहम है। यहां से दोनों टीमें मैच में जीत हासिल कर दो अंक प्राप्त करना चाहेगी। जिसके लिए बल्लेबाजों को अधिक संघर्ष करना होगा। क्योंकि यह एक बैटिंग पिच है और ज्यादा रन ही इस पिच पर अहम होते हैं। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पिछले ही मैच में एक शानदार शतकीय पारी भी खेली है। आईपीएल 2024 में खेले अपने 6 मैचों में उनके नाम 167 के स्ट्राइक रेट से 261 रन भी हैं। इस सीजन उनका बल्ला खूब रन बरसा रहा है। रोहित शर्मा अपनी फॉर्म को एक बार फिर से पटरी पर ले आए हैं। कल के मैच में निश्चित रूप से उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश होगी।

रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव से भी तमाम फैंस को इस मैच में बेहद ज्यादा उम्मीदें हैं। वह अपनी फार्म से किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आने वाले ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपने नाम को दर्ज कर चुके हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story