×

IPL 2024 RCB vs DC Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 RCB vs DC Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 12 May 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 12 May 2024 5:30 AM GMT)
RCB vs DC Match Head-To-Head Record
X

RCB vs DC Match Head-To-Head Record  (Photo. RCB/DC)

IPL 2024 RCB vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 62 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में स्थित प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (रविवार, 12 मई 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की तीसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 RCB vs DC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम कल 30 बार आपस में भीड़ चुकी है। इन 30 मैचों में बेंगलुरु की टीम ने 18 बार दिल्ली कैपिटल्स को हराया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स केवल 11 ही बार आरसीबी को हरा पाई है। दिल्ली और बेंगलुरु के बीच में एक मैच रद्द भी हो गया था, आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी यहां दिल्ली से कई गुना कई गुना आगे है।

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कुल मैच 33
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 18 मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स - 11 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 1 मैच

IPL 2024 RCB vs DC कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक समान रहा है। क्योंकि दिल्ली की टीम 12 मैच में 6 मैच जीत कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। वहीं आरसीबी की टीम 12 मैचों में 5 मैच जीत कर अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। कल के मुकाबले में यदि आरसीबी की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाती है। तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं दिल्ली के लिए भी कल के मुकाबले में जीत अनिवार्य है।

RCB vs DC बेंगलुरू और दिल्ली की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम स्क्वाड:- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विशाक, मयंक डागर, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार और हिमांशु शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स टीम स्क्वाड:- शाई होप (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, सुमित कुमार, ललित यादव, पृथ्वी शॉ, लिज़ाद विलियम्स, डेविड वार्नर, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, विक्की ओस्टवाल और स्वास्तिक चिकारा।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story