×

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल के 17वें सीजन से क्यों बाहर रहेंगे रोहित शर्मा? कारण जानकर फैंस भी हुए हैरान!

IPL 2024 Rohit Sharma: ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा 2024 का आईपीएल खेलेंगे अथवा नहीं? इस आर्टिकल में हम इसी के जवाब खोजेंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 27 Feb 2024 6:02 AM GMT
IPL 2024 Rohit Sharma
X

IPL 2024 Rohit Sharma (photo. Social Media)

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2024 से हो जाएगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। लेकिन, इस बार का आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चर्चित यदि कोई फ्रेंचाइजी है, तो वह मुंबई इंडियंस होगी। क्योंकि टीम ने अपने कप्तान के बदलाव के साथ-साथ कई सारी कंट्रोवर्सी को भी जन्म दे दिया। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा 2024 का आईपीएल खेलेंगे अथवा नहीं? इस आर्टिकल में हम इसी के जवाब खोजेंगे।

रोहित शर्मा आईपीएल क्यों नहीं खेलेंगे?

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का संबंध बहुत पुराना है। 2011 से अब तक वह इस टीम के साथ हैं। उन्होंने ही अपने नेतृत्व में टीम को 05 बार आईपीएल का खिताब भी दिलाया। लेकिन, ऐसी क्या वजह रही होगी कि रोहित को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को 2024 के आईपीएल सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान नियुक्त कर दिया। ऐसे में रोहित का इस सीजन खेलना अथवा नहीं खेलना चर्चा का विषय बन जाता है।

अभी तक आधिकारिक रूप से भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस पर किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया है। यानी वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलेंग। लेकिन यदि इसमें किसी तरीके का कोई परिवर्तन होता है, तो यह ज्यादा हैरानी की बात भी नहीं होगी। क्योंकि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी इस घटनाक्रम पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

गौरतलब है कि इस मामले में भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में खेलने में कुछ हद तक असहज महसूस कर सकते हैं। हार्दिक आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। यह निर्णय पिछले दिसंबर में एक आश्चर्य के रूप में आया था। असल में तब फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बावजूद अत्यधिक सफल रोहित को कप्तान के रूप में बदल दिया गया था। नवंबर में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में लौटे हार्दिक को नेतृत्व की भूमिका सौंपी गई है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story