×

IPL 2024 : SRH की बढ़ी परेशानी, पुलिस केस में फंसा यह स्टार खिलाड़ी

Model Tania Suicide : हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल खिलाड़ी को सूरत पुलिस ने मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में समन भेजा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Feb 2024 4:32 PM GMT
IPL 2024 : SRH की बढ़ी परेशानी, पुलिस केस में फंसा यह स्टार खिलाड़ी
X

Model Tania Suicide: IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल इस टीम के एक खिलाड़ी को पुलिस ने समन भेजा है। बता दें SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को सूरत पुलिस ने मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में समन भेजा है। तानिया सिंह ने आत्महत्या से पहले आखिरी बार अभिषेक शर्मा से ही फोन पर बात की थी। जिसके कारण पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। इस मामले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की परेशानी और बढ़ गई है।

तान्या सिंह सुसाइड केस से जुड़ा मामला

बीती रात यानी 20 फरवरी को सूरत की फेमस मॉडल तानिया सिंह ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले तानिया ने आखिरी बार कॉल पर बात SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से की थी। जिसके बाद सूरत पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को समन भेजा।

बता दें तानिया सिंह 20 फरवरी की देर रात अपने घर पहुंची और सुबह उन्हें मृत पाया गया। वहीं एक पुलिस सूत्र का कहना है कि, तानिया सिंह की कॉल डिलेस की जांच हो रही है, जिसके बाद ही उनके आत्महत्या का कारण का पता लगाया जा सकता है। पुलिस तानिया सिंह और अभिषेक शर्मा की प्रेम प्रसंग की दृष्टिकोण से भी मामले की जांच और पुछताछ कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि, काफी समय से यह दोनों संपर्क में नहीं थे। हालांकि, जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।


बता दें SRH के लिए अभिषेक शर्मा 2019 से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 47 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 893 रन बनाए। वहीं अब देखना होगा कि अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ती हैं या कम होती है। हालांकि इस मामले से सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story