×

Yashasvi Jaiswal IPL Career: यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर, अपनी टीम के लिए हमेशा निभाया तारणहार का किरदार

Yashasvi Jaiswal IPL Career: जिसमें राजस्थान रॉयल्स भी पीछे नहीं है जो अपने दिग्गज सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर पूर्ण रूप से निश्चिंत है

Sachin Hari Legha
Published on: 25 Feb 2024 6:16 AM GMT
IPL 2024 Yashasvi Jaiswal
X

IPL 2024 Yashasvi Jaiswal (photo. Social Media)

Yashasvi Jaiswal IPL Career: आईपीएल के नए सीजन यानी आईपीएल 2024 को शुरू होने में अब चंद दिन शेष बचे हैं। उससे पहले ही आईपीएल की धूम चारों तरफ हो चुकी है। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के शुरुआती 21 दिनों के शेड्यूल का भी ऐलान किया गया था। इसके बाद से ही तमाम फ्रेंचाइजीयों ने भी कमर कस ली है और अपने-अपने खिलाड़ियों के ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से हाइप बनाने का भी प्रयास शुरू हो गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स भी पीछे नहीं है, जो अपने दिग्गज सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर पूर्ण रूप से निश्चिंत है।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर

आपको बताते चलें कि वर्तमान समय में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने वाले 22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया में शामिल होने के लिए बहुत संघर्ष किया है। 2020 के अंदर-19 वर्ल्ड कप में सुपरस्टार बने यशस्वी जायसवाल को 2020 के आईपीएल में पहली बार डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने यह डेब्यू अपनी परंपरागत फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही किया था।

उनके डेब्यू वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स को जहां 16 रनों से शानदार जीत मिली। वहीं दूसरी ओर जायसवाल बतौर सलामी बल्लेबाज केवल 6 रन बना पाए। हालांकि उस सीजन में उन्हें इतनी पहचान नहीं मिली। 2020 के आईपीएल में उन्होंने केवल तीन मैच खेले। जिनमें वह मात्र 40 रन बना सके। इसके बाद 2021 के आईपीएल में राजस्थान की ओर से उन पर फिर से भरोसा दिखाया गया।

इस बार उन्होंने फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया और 10 मैचों में 249 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया। इसके बाद 2022 के आईपीएल सीजन में जब राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंची थी। तब उसमें 10 मैचों में इस खिलाड़ी ने 258 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े। 2022 का आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने 28 चौके और 10 छक्के लगाए। तब तक राजस्थान की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने यहाँ अपनी जगह बना ली।

फिर साल 2023 में यशस्वी जायसवाल को लीग के 14 मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स की ओर से उतर गया। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बना डालें। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतक भी लगाया। यह शतक उन्होंने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका था। आईपीएल के 16वें सीजन में उन्होंने 82 चौके और 26 छक्के भी लगाए। इस बार भी राजस्थान को युवा खिलाड़ी से पूरी उम्मीदें हैं और वर्तमान समय में यशस्वी जायसवाल फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया चल रही टेस्ट सीरीज में क्रिकेटर के बल्ले से दनादन दोहरा शतक भी आए हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story