×

IPL 2025: एक पर लगा बैन तो एक को लगी चोट, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुए ये 5 खिलाड़ी

IPL 2025: इस आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ही कुछ स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। अब तक पांच खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं।

Anupma Raj
Published on: 19 March 2025 10:10 AM IST
IPL 2025: एक पर लगा बैन तो एक को लगी चोट, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुए ये 5 खिलाड़ी
X

IPL 2025 (Credit: Social Media)

IPL 2025: IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयार हैं। हालांकि इस बीच कुछ टीमों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि उनके कुछ खिलाड़ी IPL शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए हैं। तो एक खिलाड़ी पर बैन लग चुका है।

बता दें कि, IPL 2025 सीजन 22 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ही ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ही कुछ स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। अब तक पांच खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं।


ये 5 खिलाड़ी हुए IPL से बाहर

बाहर होने वाले पांच खिलाड़ियों में 4 विदेशी शामिल हैं। यह 5 खिलाड़ी अल्लाह गजनफर, हैरी ब्रूक, लिजाड विलियम्स, ब्रायडन कार्स और उमरान मलिक हैं। दरअसल इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की टीम पर ध्यान लगाने के लिए IPL 2025 से नाम वापस ले लिया था। बता दें कि, हैरी ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम का हिस्सा थे। अभी तक हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। हैरी ब्रूक को IPL छोड़ने के कारण अब उनपर दो साल का बैन लग गया है। हैरी ब्रुक साल 2028 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे।

हैरी ब्रुक के अलावा तीन खिलाड़ी चोट लगने के कारण IPL से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे पहले आईपीएल 2025 से बाहर होने वाले खिलाड़ी थे। दरअसल उन्हें चोट लगी थी, इसलिए वे IPL नहीं खेल सकेंगे। अल्लाह गजनफर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। उनके बाहर होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर मुजीब उर रहमान को रिप्लेसमेंट लाया गया है।

जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम के हिस्सा थें। उनकी जगह साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को साइन किया है।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स भी चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए। उनकी जगह मुंबई इंडियंस (MI) ने ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है।

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी IPL में नहीं खेल पाएंगे। उमरान की जगह KKR ने पेसर चेतन साकरिया को टीम में शामिल किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि इन टीमों का प्रदर्शन इन खिलाड़ियों के बिना कैसा होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story