IPL 2025 Update: नहीं खेलेंगे Dhoni, CSK ने रिटेन को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2025 MS Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही महीनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही कई सारी खबरें बाहर आ रही हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Oct 2024 4:06 AM GMT
IPL News, MS Dhoni IPL 2025, IPL 2025, IPL, Sports, Cricket
X

IPL News, MS Dhoni IPL 2025, IPL 2025, IPL, Sports, Cricket

IPL 2025 MS Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही महीनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही कई सारी खबरें बाहर आ रही हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खबरें सामने आई है। आईपीएल 2025 में धोनी के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।

क्या IPL 2025 नहीं खेलेंगे Dhoni

दरअसल पिछले कुछ दिनों से MS Dhoni को लेकर काफी चर्चाओं तेज हैं। खासकर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में धोनी को रखे जाने को लेकर चर्चा तेज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से भी धोनी के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। फ्रेंचाइजी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है कि धोनी IPL 2025 ऑक्शन के लिए एक अनकैप्ड प्लेयर की तरह रिटेन होंगे या नहीं।


जानकारी के लिए बता दें कि, धोनी को IPL 2024 में एक रन बनाने के लिए साढ़े 7 लाख रुपए दिए गए थे। आईपीएल 2024 में धोनी की सैलरी 12 करोड़ रुपए थी। वहीं CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि, "हम फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। हम शायद धोनी पर अनकैप्ड प्लेयर रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल ही ना कर सकें। इस विषय पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि हमने इसे लेकर धोनी से भी ठीक से बात ही नहीं की है।"

ऐसे में अगर धोनी अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होते हैं तो उनकी सैलरी 4 करोड़ रुपए होगी। जो पहले के मुकाबले काफी कम होगा। धोनी को करीब 8 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर धोनी का कम रन बनाना भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। अब ऐसे में आने वाले दिन में ही धोनी के खेलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story