×

IPL 2025 DC Captain: KL Rahul और Axar Patel नहीं ये खिलाड़ी हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

IPL 2025 Delhi Capitals Captain:IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। फाफ डु प्लेसिस हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Faf Du Plessis New Captain Of Delhi Capitals

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 Feb 2025 12:19 PM IST
IPL 2025 DC Captain: KL Rahul और Axar Patel नहीं ये खिलाड़ी हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान
X
KL Rahul And Axar Patel (Credit: Social Media)

IPL 2025 Delhi Capitals Captain: IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयार है। इस बीच सभी टीमों के कप्तान को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि 8 टीमों ने अपने कप्तान के नाम रिवील कर दिए हैं। लेकिन अभी भी दो टीमों के कप्तान तय होने बाकी हैं। Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें जल्द ही अपने कप्तान के नाम पर मुहर लगाएगी।


फाफ डु प्लेसिस हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान (Faf Du Plessis New Captain Of Delhi Capitals):

पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि KL Rahul दिल्ली कैपिटल्स टीम के नए कप्तान हो सकते हैं। हालांकि इसपर मुहर लगना अभी बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की रेस में अक्षर पटेल का भी नाम शामिल है। अक्षर पटेल कई बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि अक्षर पटेल हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रेस में एक और नाम चर्चे में है वो है फाफ डु प्लेसिस का। दरअसल फाफ डु प्लेसिस पहले भी IPL में कप्तानी कर चुके हैं।

बता दें कि, फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि RCB ने फाफ डु प्लेसिस को इस बार हुए मेगा ऑक्शन में रिलीज कर दिया था। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इस साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी का नाम शामिल है जो इस साल दिल्ली में खेलेंगे। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा भी रह चुके हैं। फाफ के पास भी कप्तानी का बेहतरीन अनुभव है। वह IPL के साथ साथ साउथ अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं। बीते तीन साल तक फाफ आरसीबी के कप्तान थे। फाफ की कप्तानी में भले ही आरसीबी ने खिताब तो नहीं जीता था लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने में जरूर सफल रही थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे अपना कप्तान चुनती है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story