IPL 2025: Ashutosh Sharma से क्यों भिड़े Ishant Sharma, आखिर क्यों दी धमकी
IPL 2025: दिल्ली और गुजरात के मैच में इशांत शर्मा और आशुतोष शर्मा के बीच विवाद देखने को मिला।
Ishant Sharma vs Ashutosh Sharma (Credit: Social Media)
IPL 2025 DC vs GT: आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच विवाद देखने को मिला। इस मुकाबले में इशांत शर्मा और आशुतोष शर्मा के बीच मैदान पर ही तीखी नोक-झोंक हो गई।
इशांत के एक बाउंसर के बाद ही ये ड्रामा शुरू हुआ। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आखिर क्या है ये मामला आइए जानते हैं विस्तार से:
Ashutosh Sharma से क्यों भिड़े Ishant Sharma
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में विवाद देखने को मिला। ये विवाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में हुआ। गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा को बाउंसर फेंका, जो विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) के पास गया।
गुजरात के खिलाड़ियों को लगा कि गेंद आशुतोष शर्मा के दस्तानों को छूकर विकेटकीपर जॉस बटलर के पास गई है।
मैदानी अंपायर को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। जिसके बाद आशुतोष शर्मा ने तुरंत दिखाया कि गेंद उनके कंधों को छूकर गई थी। इशांत शर्मा को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ और उन्होंने आशुतोष को मैदान पर ही मैच में खरी-खोटी सुना दी।
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने फिर बीच-बचाव किया और फिर इशांत ने जाकर अंपायरों से बात की। पारी खत्म होने के बाद भी इशांत शर्मा काफी नाखुश दिखे।
जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आशुतोष शर्मा को खास प्रतिक्रिया देते हुए नहीं देखा गया। वीडियो में ज्यादा गुस्से में इशांत शर्मा नजर आएं और आशुतोष शर्मा को उंगली दिखाते हुए दिखें।
बता दें कि, इस मुकाबले में इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। आशुतोष शर्मा ने 19 गेंद पर 37 रनों की तेज और बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 3 छक्के और दो चौके लगाए।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ये मैच 7 विकेट से हार गई। इस जीत के साथ अंक तालिका में गुजरात की टीम टॉप पर पहुंच गई।