×

IPL 2025:Axar Patel या KL Rahul? इस खिलाड़ी का कप्तान बनना तय

IPL 2025 Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज बस कुछ ही दिन में होने वाला है। IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है।

Anupma Raj
Published on: 4 March 2025 10:29 AM IST (Updated on: 4 March 2025 11:30 AM IST)
IPL 2025:Axar Patel या KL Rahul? इस खिलाड़ी का कप्तान बनना तय
X

IPL 2025 Delhi Capitals (Credit: Social Media)

IPL 2025 Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज बस कुछ ही दिन में होने वाला है। IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने नए कप्तान के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि KL Rahul या Axar Patel में से कोई एक खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बन सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2025 सीजन के लिए 10 टीमों में से 9 टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है बस अभी दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी घोषणा नहीं की है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Delhi Capitals का नया कप्तान कौन हो सकता है?


Axar Patel या KL Rahul Delhi Capitals का नया कप्तान कौन?

IPL 2025 का आगाज इस माह से ही होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमें अपने कप्तान का खुलासा कर दी है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक नहीं बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन होगा।

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कई टीमों के कप्तान इस बार बदल गए हैं। रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT), अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स (Punjab Kings), रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR), हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) kr कप्तान है लेकिन सभी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान का अनाउसमेंट बाकी है।

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान बन सकते हैं। लेकिन टीम KL Rahul के नाम पर भी विचार कर रही है। क्या दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अक्षर पटेल पर भरोसा जताएगी या फिर केएल राहुल को अपना नया कप्तान (Delhi Capitals New Captain) बनाएगी? इसका खुलासा अब जल्द ही होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story