IPL 2025: क्रिकेट के बाद Dhoni की राजनीति में एंट्री, IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2025 Dhoni:आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं और सभी टीमें इस टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों में लगी हुई है।IPL 2025 को लेकर BCCI के द्वारा इसके नियमों में बदलाव किया गया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 Oct 2024 8:10 AM GMT
IPL, IPL 2025, Dhoni, Sports, Cricket, Dhoni IPL 2025, Dhoni Politics
X

IPL, IPL 2025, Dhoni, Sports, Cricket, Dhoni IPL 2025, Dhoni Politics

IPL 2025 Dhoni: आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं और सभी टीमें इस टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों में लगी हुई है। आईपीएल 2025 को लेकर BCCI के द्वारा इसके नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खेलने को लेकर भी खबरें बाहर आ रही हैं। धोनी अब राजनीति के मैदान पर भी इंट्री करेंगे।

राजनीति की मैदान पर Dhoni की एंट्री

दरअसल धोनी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। आगामी महीनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर चुनाव में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा, महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड चुनाव का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। ऐसे में ये आने वाले समय में धोनी झारखंड के लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी है

के रवि कुमार ने बताया कि, 'मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा होंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दे दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का इस्तेमाल स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने वाली उनकी अपील का इस्तेमाल मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा।


बता दें कि, MS Dhoni आईपीएल के मैदान में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। गोवा के एक इवेंट में धोनी ने कहा कि, “मैं इस खेल को कुछ साल और इंजॉय करना चाहता हूं। मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना पड़ता है, ताकि मैं ढाई महीने IPL खेल सकूं। इसके लिए प्लान करना बेहद जरूरी होता है।” बता दें कि, एमएस धोनी के आईपीएल करियर बेहद ही शानदार रहा है। धोनी ने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में खेले गए 264 मैचों की 229 पारियों में 39.1 की औसत और 137.5 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान धोनी आईपीएल में 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story