IPL 2025 Dhoni Retirement: धोनी खेल रहे आखिरी IPL सीजन? वायरल Photos से तेज हुई अटकलें

IPL 2025 Dhoni Retirement: इस मैच में धोनी के माता पिता को स्पॉट किया गया। जिसके बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें अब और तेज हो गई हैं।

Anupma Raj
Published on: 5 April 2025 6:37 PM IST
IPL 2025 Dhoni Retirement: धोनी खेल रहे आखिरी IPL सीजन? वायरल Photos से तेज हुई अटकलें
X

Dhoni (Credit: Social Media)

IPL 2025 Dhoni Retirement: आईपीएल 2025 का आगाज होते ही ज्यादातर क्रिकेट फैंस यही जानने में लगे हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी IPL सीजन खेल रहे हैं। अब इस बीच वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने अटकलें तेज कर दी हैं। बता दें कि, IPL 2025 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में धोनी के माता पिता को स्पॉट किया गया। जिसके बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें अब और तेज हो गई हैं।


क्या धोनी खेल रहें अपना आखिरी IPL सीजन (Dhoni Retirement):

CSK बनाम DC का मैच देखने धोनी के माता-पिता पहुंचे। साथ में धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी नजर आई। ऐसे में फैन्स धोनी के परिवार को देखकर अलग-अलग कयास लगाने लगे। धोनी के माता-पिता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसपर अब फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

IPL के दौरान धोनी को लेकर अलग ही क्रेज देखने को अक्सर मिलता है, चाहे वो चेन्नई का चेपॉक मैदान हो या दुनिया का कोई भी क्रिकेट मैदान। धोनी का क्रेज अलग ही हैं। भले ही धोनी अब CSK के कप्तान नहीं है लेकिन उसके बाद भी धोनी मैदान पर अहम फैसले लेते हुए नजर आ जाते हैं। धोनी के फैंस कभी नहीं चाहते कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लें। लेकिन धोनी कभी भी अपने रिटायरमेंट को लेकर फैसला कर सकते हैं।

बता दें कि, IPL 2025 के 17वें चेन्नई और दिल्ली टीम का मैच में धोनी के माता-पिता को स्पॉट किया गया। जिनकी तस्वीरें कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। साथ ही धोनी के माता-पिता को स्टेडियम में देख फैन्स के भी दंग भी रह गए, जिसके बाद ये फैन्स अलग-अलग कयास लगाने लगे। कुछ फैन्स का कहना था कि, धोनी का ये आखिरी आईपीएल मैच है इसलिए उनके माता-पिता आए हैं। तो कुछ फैंस का कहना था कि, धोनी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं और इसलिए उनके माता-पिता आए हैं।

इससे पहले धोनी की कप्तानी से जुड़ी खबरें सामने आई थी। जिसके तहत बताया गया था कि, ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच के लिए थोड़े फिट नहीं थे, ऐसे में खबर ये आई थी कि दिल्ली के खिलाफ धोनी कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ऋतुराज गायकवाड़ ने ही कप्तानी की।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story