TRENDING TAGS :
IPL 2025 Dhoni Retirement: IPL 2025 के बाद क्रिकेट नहीं खेलेंगे धोनी? खुद किया खुलासा
IPL 2025 Dhoni Retirement: IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इससे पहले ही सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं।
Dhoni Retirement (Credit: Social Media)
IPL 2025 Dhoni Retirement: IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इससे पहले ही सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं इस बीच फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन चर्चा ये भी है कि क्या इस साल के बाद धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे। जिसपर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब दिया है।
कब लेंगे महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट (Mahendra Singh Dhoni Retirement):
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन धोनी सभी भी आईपीएल खेलते हैं। फैंस भी धोनी को आईपीएल में खेलते हुए देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। इस दौरान धोनी ने खुद बताया है कि, वो और कितने सालों तक खेलना जारी रखेंगे।
बता दें कि धोनी को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत जल्द ही यानी 22 मार्च से होने वाली है। इस बीच धोनी एक इवेंट के दौरान शामिल हुए जिसमें धोनी से आईपीएल खेलने को लेकर जवाब दिया।
धोनी ने कहा कि, "मैं साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं। अब जितने भी साल खेलने के लिए बचे हुए हैं, उसे मैं बच्चे की तरह खेलते हुए एन्जॉय करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट का मजा उसी तरह से उठाना चाहता हूं, जिस तरह स्कूल के दिनों में लिया करता था। जब मैं स्कूल में था तब मेरा 4 बजे खेलने का समय होता था और हम उस समय क्रिकेट ही खेलते थे। जब मौसम खराब होता था, तो हम फुटबॉल खेलने लगते थे। मैं उसी मासूमियत के साथ अभी भी खेलना चाहता हूं लेकिन ये अब उतना आसान नहीं है।"
धोनी ने आगे कहा कि, भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है। आपको ये पता करना होगा कि आपके लिए क्या सही है। जब मैं खेलता था तो मेरे लिए क्रिकेट ही सब कुछ हुआ करता था, बाकी सब चीजें मेरे लिए बाद में आती थीं। मेरे सोने उठने का समय सब कुछ क्रिकेट से ही तय होता था। हर प्लेयर को जरूर पता होना चाहिए कि उसके लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है।