×

IPL 2025 KKR vs MI: MI की दमदार जीत, 8 विकेट से कोलकाता को हराया

IPL 2025 KKR vs MI: IPL 2025 KKR vs MI: IPL के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया।

Anupma Raj
Published on: 31 March 2025 10:24 PM IST (Updated on: 31 March 2025 10:50 PM IST)
IPL 2025 KKR vs MI: MI की दमदार जीत, 8 विकेट से कोलकाता को हराया
X

KKR vs MI (Credit: Social Media)

IPL 2025 KKR vs MI: IPL के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरायाम इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपने जीत का खाता भी खोल दिया है। वहीं कोलकाता को दूसरी हार का सामना करना पड़ेगा।


Mumbai Indians की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जो उनके हित में गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 116 रन पर आउट हो गई। KKR ने 16.2 ओवर में 116 रन ही बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी अंगकृष रघुवंशी और रमनदीप सिंह ने की। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से KKR के खिलाफ अश्विनी कुमार ने डेब्यू किया, जो काफी शानदार रहा। अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। दीपक चाहर ने भी 19 रन देकर 2 विकेट लिए।

वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी रेकल्टन ने की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसल ने 2 विकेट लिए। लेकिन पूरे मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का दबदबा रहा।

मुंबई इंडियंस का दबदबा पूरे समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर रहा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस को इस जीत की तलाश थी क्योंकि मुंबई इंडियंस को पिछले दो मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को उनके पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। फिर दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने हराया था।

बता दें कि, मुंबई इंडियंस की कप्तानी पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव ने की थी। दरअसल हार्दिक पांड्या पर फाइन लगा हुआ था, जिसके कारण हार्दिक पहला मैच नहीं खेल पाएं थे। वहीं हार्दिक पांड्या के टीम में लौटते ही मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत नजर आई।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story