×

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बढ़ सकती है परेशानी, KL Rahul IPL से हो सकते हैं बाहर

IPL 2025 KL Rahul: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत होने जा रही है।

Anupma Raj
Published on: 11 March 2025 1:30 PM IST
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बढ़ सकती है परेशानी, KL Rahul IPL से हो सकते हैं बाहर
X

KL Rahul (Credit: Social Media)

IPL 2025 KL Rahul: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल KL Rahul आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

KL Rahul IPL से हो सकते हैं बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल आईपीएल 2025 में कुछ मैच मिस कर सकते हैं क्योंकि KL Rahul जल्द ही पिता बनने वाले हैं। KL Rahul के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में हो सकता है KL Rahul कुछ मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अपने पहले बच्चे के जन्म के समय केएल राहुल (KL Rahul) अपनी पत्नी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ रहने के लिए एक या दो मैच मिस कर सकते हैं।


केएल राहुल की IPL जर्नी की बात करें तो KL Rahul ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है। अब वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने KL Rahul को 14 करोड़ रुपए में साइन किया था। KL Rahul ने अब तक 132 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें KL Rahul के नाम चार शतक और 37 अर्धशतक हैं। जिसकी बदौलत KL Rahul ने 4683 रन बनाए हैं।

KL Rahul ने हाल ही में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खिताबी जीत में KL Rahul ने बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में दिल्ली फ्रेंचाइजी आने वाले दिनों में नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल और केएल राहुल का नाम आगे चल रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स टीम अपना नया कप्तान किसे चुनती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story