×

IPL 2025 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, चेन्नई को हराया

IPL 2025 MI vs CSK: आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है और अपनी स्थिति पॉइंट्स टेबल में मजबूत कर ली है।

Anupma Raj
Published on: 20 April 2025 10:49 PM IST
IPL 2025 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, चेन्नई को हराया
X

MI vs CSK (Credit: Social Media)

IPL 2025 MI vs CSK: आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही MI का पोजीशन Points Table में बेहतरीन बना ली है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर रोहित शर्मा का अर्धशतक लंबे समय बाद आया।


Mumbai Indians की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस ने CSK के खिलाफ मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसके बदौलत इस मैच को जीत पाया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो उनके हित में गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इस मैच में लंबे समय बाद Shivam Dubey ने अर्धशतक लगाया। जब CSK को वाकई एक मजबूत पारी की जरूरत थी तब शिवम दुबे ने ये पारी खेली।

Shivam Dubey के अलावा सर जडेजा यानी रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त पारी खेली। शिवम दुबे ने 50 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 53 रन बनाए। वहीं इस मैच में 17 वर्षीय खिलाड़ी Ayush Mahtre को खेलने का मौका मिला। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

आयुष म्हात्रे ने 15 बॉल में 32 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। Ayush Mahtre को Rahul Tripathi के जगह पर मौका मिला। Mumbai Indians की ओर से बूम बूम बुमराह ने किया।

वहीं 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। खासकर Rohit Sharma ने अर्धशतकीय पारी खेली। जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था।

रोहित शर्मा और रिकल्टन ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन रिकल्टन के आउट होते ही क्रीज पर SKY यानी Suryakumar Yadav आएं। दोनों ने मिलकर जबरदस्त पारी खेली और मुंबई को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया।

चेन्नई की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी Ravindra Jadeja ने की। जिन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लिए। ये मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम था।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!