TRENDING TAGS :
IPL 2025 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार, मुंबई की शानदार जीत
IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। DC की ये पहली हार है।
DC vs MI (Credit: Social Media)
IPL 2025 MI vs DC: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली हार मिली है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। दिल्ली ने अभी तक अपने सारे मैच जीते थे लेकिन ये इस टीम की पहली हार है।
Delhi Capitals को मिली इस सीजन की पहली हार
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जो कहीं ना कहीं दिल्ली के लिए महंगा साबित हो गया।
मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मुंबई ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा ने हालांकि कुछ हद तक अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन कुछ खास रन नहीं बना सकें और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा ने किया। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।
वहीं दिल्ली की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी कुलदीप यादव, विप्रज और मुकेश कुमार ने की। इन तीनों बोलर्स के आगे मुंबई के खिलाड़ी थोड़े परेशान नजर आएं।
वहीं 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने अपना पहला विकेट पहली ही गेंद पर खो दिया। लेकिन लंबे समय बाद IPL में कमबैक करने वाले करुण नायर ने जो पारी खेली वो वाकई तारीफ के काबिल थी।
करुण ने ना सिर्फ दिल्ली की पारी को संभाला बल्कि बेहतरीन शॉट्स लगाएं और मात्र 22 बॉल पर ही अर्धशतक पूरा कर सभी को काफी प्रभावित किया।
करुण के अलावा मैदान पर राहुल भी मौजूद रहें और उन्होंने ने भी बेहतरीन पारी खेली। लेकिन ये मुकाबला नहीं जीत सकें।
वहीं मुंबई की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी दीपक चाहर ने की। दीपक के अलावा ने कर्ण शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 193 रन बनाएं।
Next Story