TRENDING TAGS :
IPL 2025 Most Expensive Captains: आईपीएल के दो सबसे महंगे कप्तानों की क्या है नेटवर्थ, जानें कौन है नंबर वन पर
IPL 2025 Captains: आईए जानते हैं आईपीएल का सबसे महंगा कप्तान कौन सा है और उनकी नेटवर्थ कितनी है।
IPL 2025 Most Expensive Captains (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
IPL 2025 Most Expensive Captains Net Worth: चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब देश भर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की धूम मचने जा रही है। यह आईपीएल का 18वां सीजन है, जिसकी शुरुआत 22 मार्च, शनिवार से होने वाली है। एक बार फिर इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए 10 टीमें आपस में भिड़ेंगीं। लेकिन इससे पहले हम आज जानेंगे आईपीएल 2025 के दो सबसे महंगे कप्तानों की नेटवर्थ के बारे में।
आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान (IPL 2025 Captains List With Fees In Rupees)
लखनऊ सुपर जायंट्स | ऋषभ पंत | 27 करोड़ (फीस) |
पंजाब किंग्स | श्रेयस अय्यर | 26.75 करोड़ |
सनराइजर्स हैदराबाद | पैट कमिंस | 18 करोड़ |
चेन्नई सुपरकिंग्स | ऋतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ |
राजस्थान रॉयल्स | संजू सैमसन | 18 करोड़ |
दिल्ली कैपिटल्स | अक्षर पटेल | 16.5 करोड़ |
गुजरात टाइटंस | शुभमन गिल | 16.5 करोड़ |
मुंबई इंडियंस | हार्दिक पांड्या | 16.35 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
कोलकाता नाइट राइडर्स | अजिंक्य रहाणे | 1.5 करोड़ |
इस लिस्ट में आपने ध्यान दिया ही होगा कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान हैं और दूसरे नंबर पर हैं पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)। आइए जानते हैं दोनों की टोटल नेटवर्थ के बारे में।
ऋषभ पंत की कुल संपत्ति (Rishabh Pant Total Net Worth 2025)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं और आईपीएल में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करने को तैयार हैं। 27 वर्षीय पंत कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। वह बीसीसीआई और आईपीएल के अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया से मोटी कमाई (Rishabh Pant Income) करते हैं।
पंत अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके पास आलीशान घर से लेकर महंगी कारें हैं। खिलाड़ी के कार कलेक्शन में मर्सिडीज, ऑडी 8 और पीली फोर्ड मस्टंग जैसी टॉप ब्रांड की कारें शामिल हैं। बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति (Rishabh Pant Net Worth) के मालिक हैं।
श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति (Shreyas Iyer Total Net Worth 2025)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे कप्तान श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के साथ आईपीएल के लिए लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। इससे पहले वाले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अय्यर की कप्तानी में तीसरी बार अपना आईपीएल खिताब जीता था।
श्रेयस अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मीडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले अय्यर आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 80 करोड़ रुपये की टोटल नेटवर्थ (Shreyas Iyer Net Worth) है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई का सालाना कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं। इसके अलावा वह डोमेस्टिक क्रिकेट से भी कमाई (Shreyas Iyer Income) करते हैं।