TRENDING TAGS :
IPL 2025: MI के पहले मैच में Hardik, Rohit नहीं ये खिलाड़ी होगा Mumbai Indians का कप्तान
IPL 2025 Mumbai Indians: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होते हैं, तो मुंबई इंडियंस के पास सूर्यकुमार यादव भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।
Mumbai Indians (Credit: Social Media)
IPL 2025 Mumbai Indians: IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं मुंबई इंडियंस को लेकर भी चर्चे तेज हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेलने वाले हैं। उनकी जगह मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा या किसी और को कप्तान बना सकती है।
Suryakumar Yadav होंगे Mumbai Indians के कप्तान
आईपीएल में अब तक पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पा रही है। पिछले आईपीएल यानी IPL 2024 में मुंबई इंडियंस सबसे नीचे पायदान पर भी रही थी।
IPL 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम को कोई फायदा नहीं हुआ था। ऐसी भी खबरें आई थी कि, मुंबई इंडियंस टीम में दरार पैदा हो गई है। हालांकि क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कुछ नहीं दिखने को मिला था।
आईपीएल 2025 सीजन से ठीक पहले, मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने कुछ बेहतरीन प्लेयर्स को खरीदकर लाइनअप को मजबूत करने का प्रयास किया। टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में टाइटल जीत के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिला था।
मुंबई इंडियंस के कप्तान होने के बाद भी हार्दिक पांड्या 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ MI के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस को एक नया कप्तान मिलना तय है। मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कंफर्मेशन नहीं है।
IPL 2025 में हार्दिक पांड्या इसलिए बाहर हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस के अंतिम आईपीएल मैच यानी IPL 2025 में ओवर रेट धीमा रहा था। जिसके बाद निलंबित करने का फैसला लिया गया। हार्दिक पांड्या की टीम ने लगातार तीसरी बार यह अपराध किया था। तीन बार लगातार धीमे ओवर रेट के कारण ही मुंबई इंडियंस के कप्तान यानी हार्दिक पांड्या के ऊपर बैन लगा।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, IPL 2025 में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे या नहीं। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होते हैं, तो मुंबई इंडियंस के पास सूर्यकुमार यादव भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल सकते हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा।