×

IPL 2025 Mumbai Indians: पहली बार रोहित शर्मा के साथ MI के लिए ओपनिंग करेगा ये युवा खिलाड़ी

नमन धीर को भी ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के साथ मैदान पर भेजा जा सकता है। हालांकि देखा जाए तो नमन धीर के पास अभी उतना अनुभवी नहीं हैं।

Anupma Raj
Published on: 27 Feb 2025 12:31 PM IST
IPL 2025 Mumbai Indians: पहली बार रोहित शर्मा के साथ MI के लिए ओपनिंग करेगा ये युवा खिलाड़ी
X

IPL 2025 Mumbai Indians: IPL 2025 के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है लेकिन इससे पहले ही सभी टीमों को लेकर कुछ ना कुछ खबर सामने आ रहा है।

अब मुंबई इंडियंस के ओपनिंग जोड़ी को लेकर खबर आ रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी ओपन करेगा। ईशान किशन अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा का साथ कौन दे सकता है। हालांकि ये युवा खिलाड़ी का भी नाम सामने आ रहा है, जिसने अभी तक IPL नहीं खेला है।

Naman Dheer करेंगे Rohit Sharma के साथ ओपनिंग

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया है। हालांकि मेगा ऑक्शन में बोली लगाने के लिए मुंबई की टीम गई थी लेकिन फिर मुंबई ईशान किशन को नहीं खरीद पाई। ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग प्लेयर थे लेकिन अब ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर मुंबई के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा।

दरअसल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के साथ तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, बुमराह और हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था। ऐसे में ओपनिंग स्लॉट पर खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल कुछ विकल्प हैं।


पहला नाम इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का शामिल है। जो पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करने में काफी माहिर हैं। रोहित के साथ सूर्या को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा को भी ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ी नमन धीर भी मुंबई इंडियंस के लिए एक विकल्प हैं।

नमन धीर को भी ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के साथ मैदान पर भेजा जा सकता है। हालांकि देखा जाए तो नमन धीर के पास अभी उतना अनुभवी नहीं हैं लेकिन रोहित शर्मा के साथ खेलने से नमन धीर को अनुभव मिलेगा।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तूफानी खिलाड़ी रयान रिक्लेटन भी रोहित शर्मा के साथ ओपन कर सकते हैं। इन चारों में से ही मुंबई इंडियंस कोई एक खिलाड़ी से ओपन करवानी की तैयारी में है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर देखेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा के साथ किस खिलाड़ी को भेजती है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story