×

IPL Dhoni: आईपीएल के बाद संन्यास लेंगे धोनी? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

IPL Dhoni: रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि, धोनी इस आईपीएल के बाद संन्यास लेंगे या नहीं? इसे लेकर खुलासा किया है।

Anupma Raj
Published on: 20 March 2025 11:18 AM IST (Updated on: 20 March 2025 11:24 AM IST)
IPL Dhoni: आईपीएल के बाद संन्यास लेंगे धोनी? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
X

Dhoni Robin Uthappa (Credit: Social Media)

IPL Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार हो चुकी हैं।

वहीं 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। फैंस धोनी के खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं, खासकर CSK फैंस। हालांकि, धोनी का ये आखिरी मैच होगा या नहीं? इसे लेकर धोनी के साथी खिलाड़ी ने खुलासा किया है।


Robin Uthappa ने Dhoni को लेकर किया खुलासा

रॉबिन उथप्पा ने धोनी के संन्यास को लेकर खुलासा किया है। रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि, धोनी इस आईपीएल के बाद संन्यास लेंगे या नहीं? इसे लेकर खुलासा किया है।

Robin Uthappa ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि उनका जुनून कभी खत्म होगा भी। धोनी का खेल के प्रति प्यार थोड़ा भी कम नहीं हुआ है और इस कारण ही वे खेल रहे हैं। इस उम्र में भी धोनी बतौर विकेटकीपर सबसे चुस्त हैं। उथप्पा ने कहा कि, अगर आप में ऐसा कौशल और जुनून है तो रूकने की जरूरत ही नहीं है। अगर धोनी इस सीजन के अंत में संन्यास लेते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वहीं, अगर इसके बाद भी धोनी अगर चार सीजन और खेलें तो भी मैं हैरान नहीं होने वाला है।

बता दें कि, पिछले कुछ सीजन से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हैं। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि धोनी आगे भी अभी IPL खेलते रहें क्योंकि आईपीएल के अलावा धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर ही रहते हैं। ऐसे में धोनी के फैंस को धोनी को सिर्फ IPL में ही खेलते हुए देखने का मौका मिलता है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि, क्या IPL 2025 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? हालांकि इसके लिए धोनी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story