TRENDING TAGS :
IPL 2025: Yash Dayal को मिला Rohit Sharma से स्पेशल गिफ्ट, खिलाड़ी ने शेयर की पोस्ट
IPL 2025 Yash Dayal Rohit Sharma: ये तस्वीर गेंदबाज यश दयाल की जर्सी की थी इस जर्सी पर रोहित शर्मा ने ऑटोग्राफ दिया था।
IPL 2025 Yash Dayal Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के अब तक खेले गए मुकाबले में कई रोमांच देखने को मिले। फिर चाहें दो खिलाड़ियों के बीच टशन हो या धोनी का बैटिंग पोजीशन। वहीं इस मुकाबले में कई खिलाड़ी अपने आइडियल के साथ समय बिताते नजर आएं। इस बीच यश दयाल ने भी अपने आइडियल रोहित शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके लिए काफी स्पेशल है।
यश दयाल को मिला रोहित शर्मा से गिफ्ट (Rohit Sharma Yash Dayal):
RCB के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए।
IPL 2025 में रोहित शर्मा लगातार बल्लेबाजी में अभी तक फ्लॉप रहे हैं। RCB के खिलाफ भी यही सिलसिला जारी रहा। जहां रोहित शर्मा हर बार की तरह इस बार भी ओपनिंग करने उतरे और 9 गेंदों का सामना कर 17 रन बनाकर आउट हो गए। अब तक आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने 4 मैच में सिर्फ 38 रन ही बनाए हैं।
हालांकि इस बीच रोहित शर्मा के चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई। फिर चाहे आम जनता हो या खिलाड़ी। रोहित की दीवानी पूरी दुनिया है। RCB के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने RCB के खिलाड़ी यश दयाल को खास गिफ्ट दिया। MI के खिलाफ हुए मैच में यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी कर रोहित शर्मा को बोल्ड किया था।
मैच के बाद यश दयाल ने इंस्टा पर रोहित शर्मा के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर की थी। ये तस्वीर गेंदबाज यश दयाल की जर्सी की थी इस जर्सी पर रोहित शर्मा ने ऑटोग्राफ दिया था। इस जर्सी की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर यश दयाल ने कैप्शन लिखा कि-बहुत ही आभारी और अविस्मरणीय क्षण रोहित भईया के साथ।
यश दयाल के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि, यश दयाल इस बार RCB के हिस्सा हैं।