×

IPL 2025 Dhoni vs Ruturaj: क्या धोनी और ऋतुराज के बीच कुछ नहीं है ठीक, फैंस ने दिया सबूत

IPL 2025 Dhoni Vs Ruturaj Gaikwad: फैंस का कहना है कि धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच कुछ ठीक नहीं है।

Anupma Raj
Published on: 15 April 2025 11:12 AM (Updated on: 15 April 2025 11:12 AM)
IPL 2025 Dhoni vs Ruturaj: क्या धोनी और ऋतुराज के बीच कुछ नहीं है ठीक, फैंस ने दिया सबूत
X

Ruturaj Gaikwad vs Dhoni (Credit: Social Media)

IPL 2025 Dhoni vs Ruturaj Gaikwad Controversy: आईपीएल 2025 के चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। 5 बार आईपीएल टाइटल जीतने वाली CSK टीम इस सीजन अपने प्रदर्शन से सबको काफी निराश किया है।

वहीं CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। हालांकि ऋतुराज के अचानक बाहर होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि CSK ने जानबुझकर ऋतुराज को टीम से बाहर किया है ताकि धोनी को कप्तान बनाया है।


क्या ऋतुराज गायकवाड़ और धोनी में नहीं है कुछ ठीक

दरअसल फैंस का कहना है कि धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच कुछ ठीक नहीं है। कुछ फैंस ने दावा किया है कि ऋतुराज गायकवाड़ Instagram पर धोनी को Unfollow कर दिए हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि Ruturaj Gaikwad Dhoni को Instagram पर कभी Follow ही नहीं करते।

ऋतुराज जहां Virat Kohli, Rohit Sharma जैसे क्रिकेटर्स को फॉलो करते हैं वहीं धोनी को फॉलो नहीं करते। ऐसे में ऋतुराज और धोनी को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है कुछ कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है।

वहीं लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद धोनी ने कहा कि, अगर आप पावरप्ले देखें, तो हम गेंद से काफी जूझ रहे थे। हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में वह शुरुआत नहीं कर पाए थे जो हम चाहते थे। साथ ही विकेट भी लगातार गिर रहे थे। हम कुछ हद तक गलत समय पर भी विकेट खोते रहते हैं।

धोनी ने आगे कहा कि, इसका एक कारण ये हो सकता है कि चेन्नई का विकेट थोड़ा धीमा है। जब हम घर से बाहर खेलते हैं, तो बल्लेबाजी इकाई ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। शायद हमें ऐसे विकेटों पर खेलने की ज्यादा जरूरत है जो थोड़े बेहतर हों ताकि बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का आत्मविश्वास भी मिले। आप डरपोक क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!