×

IPL 2025 Schedule: लखनऊ में होंगे आईपीएल के सात मुकाबले,देखें Schedule

IPL 2025 Schedule: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपीएल 2025 के 7 मुकाबले खेले जाएंगे। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Feb 2025 8:20 PM IST
IPL 2025 Schedule: लखनऊ में होंगे आईपीएल के सात मुकाबले,देखें Schedule
X

Lucknow Ekana Stadium LSG (Credit: Social Media)

IPL 2025 Schedule: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपीएल 2025 के 7 मुकाबले खेले जाएंगे। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई है। वहीं IPL 2025 का शेड्यूल भी जारी हो गया है। 1 अप्रैल से लखनऊ में IPL 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ में होने वाले 7 आईपीएल 2025 मुकाबले (7 IPL 2025 Matches in Lucknow, Uttar Pradesh) के बारे में विस्तार से:

लखनऊ में होंगे 7 आईपीएल 2025 मुकाबले (7 IPL 2025 Matches in Lucknow, Uttar Pradesh)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आगाज जल्द होने वाला है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस इस (एलएसजी) मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि, ऋषभ पंत के नेतृत्व में लखनऊ टीम अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की तैयारी कर रही है। पिछले दो सालों की तरह, एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सात घरेलू मैच खेले जाएंग। इनमें से मुंबई इंडियंस (एमआई), चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले भी होने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।


आईपीएल 2024 की मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत पर महंगे दांव लगाते हुए 27 करोड़ में खरीदा। पिछले महीने ही यानी जनवरी में ही टीम के मालिक डॉ संजीव गोयनका ने टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ऋषभ पंत के अलावा टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी स्टार एडेन मार्करम के साथ डेविड मिलर, भारतीय खिलाड़ी आकाश दीप, आवेश खान, अब्दुल समद जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों भी इस टीम का हिस्सा हैं।

लखनऊ में होंगे 7 आईपीएल 2025 मुकाबले:

1 अप्रैल- लखनऊ- पंजाब किंग्स

4 अप्रैल- लखनऊ - मुम्बई इंडियंस

12 अप्रैल - लखनऊ - गुजरात टाइटंस

14 अप्रैल - लखनऊ -चेन्नई सुपर किंग्स

22 अप्रैल - लखनऊ -दिल्ली कैपिटल्स

9 मई - लखनऊ -आरसीबी

18 मई- लखनऊ - हैदराबाद सनराइजर्स



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story